Thandel Trailer Release Date: नागा चैतन्य के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगा ‘थंडेल’ का ट्रेलर
Thandel Trailer Release Date: अभिनेता नागा चैतन्य की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थंडेल’ के ट्रेलर रिलीज की डेट सामने आ चुकी है। निर्माताओं ने शनिवार को फिल्म का एक पोस्टर जारी करते हुए इसकी घोषणा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ अभिनेता नागा चैतन्य की फिल्म ‘थंडेल’ का प्रशंसक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता की इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में, जाने-माने निर्माता अल्लू अरविंद ने कहा कि ‘थंडेल’ नागा चैतन्य के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म होगी। शनिवार को निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की घोषणा की है।
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
नागा चैतन्य की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थंडेल’ के ट्रेलर रिलीज की घोषणा करते हुए निर्माताओं ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट की, जिसमें इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया गया है। फिल्म का ट्रेलर 28 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। नागा चैतन्य का एक पोस्ट जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, “अपने देश के लिए प्यार। अपने लोगों के लिए प्यार। सच के लिए प्यार। अपने कैलेंडर में तारीख लिख लें ‘थंडेल’ का ट्रेलर 28 जनवरी को आ रहा है।”
Love for his country. Love for his people. Love for Satya. ❤🔥
Mark your calendars, #ThandelTrailer arrives on January 28th 💥💥#Thandel Yuvasamrat @chay_akkineni @Sai_Pallavi92 @chandoomondeti @ThisIsDSP @GeethaArts #AlluAravind @TheBunnyVas @ThandelTheMovie… pic.twitter.com/gNigSyJFiHविज्ञापन विज्ञापन— Geetha Arts (@GeethaArts) January 25, 2025
साई पल्लवी के साथ आएंगे नजर
इससे पहले नागा चैतन्य को अपनी फिल्म ‘लव स्टोरी’ के लिए काफी सराहनाएं मिली थीं। इस फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी नजर आई थीं। दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। अब दोनों एक बार फिर ‘थंडेल’ में नजर आने वाले हैं।
क्या है ‘थंडेल’ की कहानी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘थंडेल’ श्रीकाकुलम के एक मछुआरे के जीवन पर आधारित है, जो गलती से पाकिस्तानी जलक्षेत्र में चला गया था और उसे हिरासत में ले लिया गया था। कराची जेल में लगभग डेढ़ साल बिताने के बाद, मछुआरे को उसकी पत्नी की संघर्ष के बाद भारत वापस लाया गया। थंडेल को अल्लू अरविंद की गीता आर्ट्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है और बनी वासु द्वारा निर्मित किया गया है।