फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Thama Shows the Indian culture and folk story says Ayushmann Khurrana Nawazuddin Siddiqui

'देश में आया अच्छा चलन, लोक परंपराओं की कहानी से है फायदा'; 'थामा' की स्टोरी पर बोले नवाजुद्दीन-आयुष्मान

Mon, 20 Oct 2025 07:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 20 Oct 2025 07:16 PM IST
सार

Thama Story: जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों ने इसकी कहानी के बारे में कई बातें कही हैं।

विज्ञापन
Thama Shows the Indian culture and folk story says Ayushmann Khurrana Nawazuddin Siddiqui
थामा - फोटो : एक्स

विस्तार

आयुष्मान खुराना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपनी अपकमिंग फिल्म 'थाम्मा' को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। इन लोगों का मानना है कि भारतीय लोक कथाओं को दुनिया के सामने पेश करने का यह सही समय है। दोनों कलाकारों ने कहा कि वे विक्रम और बेताल की कहानियों के साथ बड़े हुए हैं और फिल्म में कुछ इसी तरह की चीजें उन्हें अच्छी लगीं हैं।
विज्ञापन

थामा में किरदार
फिल्म 'थामा' में आयुष्मान खुराना दिल्ली के पत्रकार आलोक की भूमिका में हैं। वह रश्मिका मंदाना द्वारा अभिनीत रहस्यमयी महिला और नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा अभिनीत एक वैंपायर से मिलने के बाद गलती से वैमपायर की एक अलग दुनिया में पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Thama Shows the Indian culture and folk story says Ayushmann Khurrana Nawazuddin Siddiqui
थामा - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले आयुष्मान खुराना?
आयुष्मान खुराना ने पीटीआई से बातचीत में बताया 'यह हमारे देश में आया एक बहुत अच्छा चलन है, जहां हम अपनी संस्कृति, भाषा आदि के दायरे में रह रहे हैं। हम अपनी संस्कृति को और ज्यादा देख पा रहे हैं। इसके इर्द-गिर्द फिल्में बन रही हैं, हम ज्यादा 'देसी' हो रहे हैं और इससे जुड़ पा रहे हैं। लोग भारत के बारे में इसलिए जानना चाहते हैं क्योंकि हम जितना ज्यादा स्थानीय होते हैं, हम संस्कृति के उतने ही करीब पहुंचते हैं। इससे हमें उतनी ही ज्यादा वैश्विक स्वीकृति मिलती है क्योंकि वे भी भारत से आने वाली कहानियों में रुचि लेते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही स्वागत योग्य बदलाव है। यह अच्छी बात है कि हम संस्कृति के करीब हैं। 'थामा' इसी पर आधारित है।'
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की राय
वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा 'लोक परंपराओं की कहानियां दुनिया भर में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद करती हैं। यहां हजारों कहानियां हैं, जैसे कि अगर हम साल में दो-चार फिल्में भी बनाएं तो भी हमारे पास बताने के लिए और भी कहानियां होंगी। हमने खुद अपने दादा-दादी से कुछ कहानियां सुनी हैं, इसलिए अभी भी बहुत सी कहानियां बाकी हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: 'फिल्म का लोगों पर पड़ा अच्छा प्रभाव, कोई सोच भी नहीं सकता था'; DDLJ के 30 साल पूरे होने पर बोले शाहरुख

कब रिलीज होगी फिल्म?
आपको बता दें कि फिल्म 'थामा' हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसकी शुरुआत 2018 में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत 'स्त्री' से हुई थी। इसकी सफलता के बाद 'रूही', 'भेड़िया' और 'मुंज्या' जैसी फिल्में बनीं। 'थामा' 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed