Thalaivan Thalaivii Box Office: 'थलाइवन थलाइवी' पर बरसा दर्शकों का प्यार, दो दिनों में किया इतना कारोबार
Thalaivan Thalaivii Box Office Collection: विजय सेतुपति और नित्या मेनन की फिल्म 'थलाइवन थलाइवी' शुक्रवार 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कैसा प्रदर्शन कर रही है? जानिए
विस्तार
बॉलीवुड फिल्मों में 'सैयारा' का एकछत्र राज चल रहा है। वहीं, साउथ की भी कई फिल्में थिएटर्स में लगी हैं। पवन कल्याण अभिनीत 'हरि हर वीर मल्लु' पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई है। इसके एक दिन बाद कल शुक्रवार को विजय सेतुपति की 'थलाइवन थलाइवी' ने भी दस्तक दी। इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग ली है। जानिए आज का कलेक्शन...
पहले दिन कमाए इतने करोड़
पंडिराज के निर्देशन में बनी फिल्म 'थलाइवन थलाइवी' को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी शुरुआत की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक कल शुक्रवार को पहले दिन इस फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वीकएंड पर भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
वीकएंड पर भी शानदार प्रदर्शन
खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज शनिवार को दूसरे दिन इस फिल्म ने 4.37 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अंतिम आंकड़े आने तक इनमें इजाफा होना तय है। अब तक यह फिल्म टोटल 8.87 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
War 2: ‘वॉर 2’ के ट्रेलर को 24 घंटे में मिले कितने व्यूज? किंग खान की फिल्म ‘डंकी’ की बराबरी से कोसों दूर
हंसी-मजाक से भरपूर है फिल्म
पंडिराज द्वारा निर्देशित और सत्य ज्योति फिल्म्स द्वारा निर्मित, यह फिल्म गांव में शादी के माहौल पर आधारित है और हंसी-मजाक से भरपूर है। विजय सेतुपति के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही हैं। फिल्म में मैना नंदिनी, दीपा, रोशिनी हरिप्रियन और योगी बाबू जैसे सहायक कलाकारों ने अच्छी अदाकारी की है। सोशल मीडिया पर भी नेटिजन्स ने फिल्म की तारीफ की है और इसे मनोरंजक फिल्म बताया है।
'हरि हर वीर मल्लु का कलेक्शन'
बात करें पवन कल्याण अभिनीत फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' की तो इसने आज शनिवार को तीसरे दिन 5.72 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 61.22 करोड़ रुपये हो गया है।