फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Telugu director Ravi Babu talked about the concept of PAN India film said is the most abused one

Ravi Babu: तेलुगु निर्देशक रवि बाबू बोले- पैन इंडिया फिल्म का मतलब क्या होता है? यह समझ से परे है

Mon, 10 Jun 2024 11:06 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 10 Jun 2024 11:06 AM IST
सार

तेलुगु निर्देशक रवि बाबू पैन-इंडिया फिल्म की अवधारणा पर दिए अपने एक बयान के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने इस पर अपने विचार रखे हैं।
 

विज्ञापन
Telugu director Ravi Babu talked about the concept of PAN India film said is the most abused one
रवि बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम @ravibabuofficial

विस्तार

'अवुनु', 'मनसारा', 'नुव्विला' और 'आविरी' समेत कई फिल्मों का निर्देशन करने वाले रवि बाबू एक और नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'रश' है। हाल ही में, इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म को 13 जून को ईटीवी विन पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के कलाकारों के साथ-साथ रवि बाबू भी इसके प्रचार में जुटे हुए हैं। अपनी इस फिल्म के अलावा रवि बाबू एक बयान के कारण भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

विज्ञापन


Godzilla X Kong: मॉन्स्टरवर्स की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी गॉडजिला X कॉन्ग द न्यू एम्पायर, जानें कमाई
विज्ञापन


पैन इंडिया फिल्म पर रखे अपने विचार
आजकल फिल्मी दुनिया में एक टर्म बहुत ज्यादा सुनने को मिल रही है और वो है- पैन इंडिया फिल्म। पैन(PAN) का मतलब होता है- प्रेजेंस अक्रॉस नेशन यानी जिसकी देश भर में मौजूदगी हो। आसान शब्दों में कहें तो पैन इंडिया फिल्में वे होती हैं, जिन्हें अलग-अलग भाषाओं में एक साथ पूरे भारत में रिलीज किया जाता है। पिछले काफी समय से कई फिल्में पैन इंडिया रिलीज हो रही है। अब इस अवधारणा पर निर्देशक रवि बाबू ने अपने विचार रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kartik Aaryan: आज भी आउटसाइडर हैं कार्तिक आर्यन! अपने सफर पर गर्व करते हैं ‘चंदू चैंपियन’ के अभिनेता

समझ से परे हैं पैन-इंडिया फिल्म की अवधारणा
एक हालिया साक्षात्कार में, रवि बाबू से पूछा गया कि वो पैन-इंडिया फिल्में क्यों नहीं बना रहे हैं। जवाब में रवि बाबू ने कहा कि उन्हें लगता है कि पैन-इंडिया फिल्म की अवधारणा का दुरुपयोग हुआ है और यह मेरी समझ से परे हैं। रवि ने 'मायाबाजार' और 'लव कुश' फिल्म का उदाहरण देते हुए कहा कि पुराने जमाने की इन फिल्मों ने पूरे भारत में बढ़िया प्रदर्शन किया था। दरअसल, रवि ने जो कहा उसका सीधा मतलब यह है कि पुराने समय में पैन-इंडिया जैसी अवधारणा न होने के बाद भी कुछ फिल्में पूरे देश में देखी जाती थी। 

Sonakshi Sinha Wedding: दुल्हन बनने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा! इस दिन जहीर इकबाल संग लेंगी शादी के सात फेरे!

कहानी में होना चाहिए दम
रवि बाबू ने आगे कहा कि पैन इंडिया का मतलब क्या होता है? फिल्म की कहानी ऐसी हो, जो तमाम भारतीय दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच सके। उन्होंने कहा कि ओटीटी पर मौजूद हर एक फिल्म को पैन-इंडिया और पैन-वर्ल्ड फिल्म कहा जा सकता है, क्योंकि इसे दुनिया भर के लोग देखेंगे। 

Kanguva-Thangalaan: बार-बार 'कंगुवा'-'थंगलान' की रिलीज डेट पूछने वालों पर भड़के निर्माता, ट्रोल्स को लगाई लताड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed