{"_id":"666684b0667eca4fad04c66a","slug":"kartik-aaryan-is-still-an-outsider-chandu-champion-actor-is-proud-of-his-journey-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: आज भी आउटसाइडर हैं कार्तिक आर्यन! अपने सफर पर गर्व करते हैं ‘चंदू चैंपियन’ के अभिनेता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kartik Aaryan: आज भी आउटसाइडर हैं कार्तिक आर्यन! अपने सफर पर गर्व करते हैं ‘चंदू चैंपियन’ के अभिनेता
Mon, 10 Jun 2024 10:16 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:16 AM IST
सार
चैंपियन’ के अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि किस तरह उन्होंने इंडस्ट्री में अपने पैर जमाए। अभिनेता ने कहा कि आज भी उन पर आउटसाइडर का टैग लगा है, जिसे वह गर्व के साथ स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
विस्तार
जहां एक तरफ बॉलीवुड उद्योग में नेपोटिज्म का बोलबाला होने का दावा किया जाता है, वहीं, दूसरी ओर कार्तिक आर्यन जैसे अभिनेता अपनी प्रतिभा और दृढ़ता के दम पर चमक उठते हैं। कार्तिक ने ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपने पैर जमाएं। हालांकि, इसके बाद भी अभिनेता पर बाहरी होने का टैग लगा ही रहा। बावजूद इसके कार्तिक ने इसे सकारात्मक तरीके से लिया। इसे एक चुनौती की तरह मानकर इसका उपयोग ईंधन की तरह किया। एक साक्षात्कार में ‘चंदू चैंपियन’ के अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने शुरुआती दिनों को लेकर बातचीत की।
अपनी शुरुआत को नहीं भूलते कार्तिक
कार्तिक ने साल 2011 में ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय और कॉमिक टाइमिंग से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद उन्होंने ‘लुका छुपी’ में अपनी अदाकारी से दर्शकों को लुभाया। आगे चलकर अभिनेता ने ‘भूल भुलैया 2’ में कमाल कर दिया इस फिल्म के लिए उन्हें खूब प्रशंसा मिली। एक सफल अभिनेता होने के बाद भी कार्तिक ने हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं और अपनी साधारण शुरुआत को कभी नहीं भूलते हैं।
Sonakshi Sinha Wedding: दुल्हन बनने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा! इस दिन जहीर इकबाल संग लेंगी शादी के सात फेरे!
विज्ञापन
इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानते थे कार्तिक
एक साक्षात्कार में अभिनेता ने कहा कि जब उन्होंने अभिनय की शुरुआत की तब वह किसी को नहीं जानते थे। यहां तक इतने साल इंडस्ट्री में बिताने के बाद भी चीजें उनके लिए बहुत नहीं बदली हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए सब कुछ वैसा ही है, कुछ फिल्में सफल रहती हैं कुछ असफल, लेकिन, मैं आज भी आउट साइडर ही हूं।’ अभिनेता ने आगे कहा, 'आज भी मैं मानता हूं कि कोई भी फिल्म मेरी आखिरी फिल्म हो सकती है। ये मेरे दिमाग में गूंजता रहता है।’
बाहरी होने पर कार्तिक को है गर्व
अपने करियर के दौरान, कार्तिक अपने काम के प्रति दृढ़ रहे हैं। उन्होंने उतार-चढ़ाव दोनों को ही बड़ी शालीनता से झेला है। उन्हें अपने सफर और इस तथ्य पर गर्व है कि उन्होंने अपने दम पर इतनी दूर तक का सफर तय किया है। कार्तिक ने कहा कि जिसने भी अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है, उसे इस पर गर्व होना चाहिए। अभिनेता ने सफलता के साथ जमीन से जुड़े रहने पर जोर देते हुए कहा, ‘आप सफलता को हल्के में नहीं ले सकते।’
कार्तिक की आगामी फिल्म
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। प्रशंसकों को इस फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार है। फिल्म में कार्तिक भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है।
दो मशहूर एक्ट्रेस की बेटियों के साथ पार्टी करते दिखे ओरी