कोरोना संकट में इस चैनल ने किया वेब सीरीज के प्रसारण का एलान, कल से शुरू होंगे तीन सुपरहिट शोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते बंद हुई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग का तोड़ चैनलों ने निकाल लिया है। इसकी शुरुआत जी टीवी से हो रही है जो डिजिटल पर लोकप्रिय रहीं वेब सीरीज का प्रसारण अब टीवी चैनल पर करने जा रहा है। इन वेब सीरीज की टीवी प्रसारण बुधवार से शुरू रहा है। ‘कर ले तू भी मोहब्बत‘, ‘बारिश‘ और ‘कहने को हमसफर हैं‘ ये तीनों वेब सीरीज एक के बाद एक रात नौ बजे से प्रसारित होंगीं।
कर ले तू भी मोहब्बत में मुख्य कलाकार राम कपूर और साक्षी तंवर हैं। यह एक संघर्षशील सुपरस्टार और उसकी सलाहकार की कहानी है, जो शराब की लत से उबरता है। इस कहानी में दिखाया गया है कि अपनी बेटियों की शादी के दौरान एक सुपरस्टार को अपनी सलाहकार से प्यार हो जाता है और फिर इसके बाद किस तरह का ड्रामा होता है।
कर ले तू भी मोहब्बत का प्रसारण एक घंटे का होगा और इसके बाद शुरू होगी वेब सीरीज बारिश जिसमें शरमन जोशी और आशा नेगी हैं। यह अलग-अलग पृष्ठभूमि के दो अजनबी लोगों की जिंदगी की कहानियां हैं। जहां अनुज (शरमन) एक गुजराती व्यवसायी है, जिसने अपने परिवार का बिजनेस संभालने के लिए बहुत कम उम्र में अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी,
वहीं गौरवी (आशा) एक महाराष्ट्रीयन लड़की है जो मानती है कि शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। वो अनुज की कंपनी में काम करती है। फिर अपने-अपने परिवारों की वजह से दोनों की शादी हो जाती है। इसके बाद रात 10: 30 बजे दिखाया जाएगा कहने को हमसफर हैं, जिसमें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट रोहित (रोनित रॉय), उसकी पत्नी पूनम (गुरदीप कोहली) और एक इंटीरियर डिजाइनर अनन्या (मोना सिंह) के बीच एक प्रेम त्रिकोण दिखाया गया है। शुरुआत में परिवार में सबकुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन जब सच्चाई सामने आती है, तो सभी हैरान रह जाते हैं।
इन तीनों शोज़ के अलावा दर्शक अपने पसंदीदा शोज़ - ‘कुमकुम भाग्य‘ और ‘कुंडली भाग्य‘ के सबसे दिलचस्प एपिसोड्स भी देख सकते हैं, जिनका प्रसारण शाम 7 से 8 बजे और रात 8 से 9 के बीच हर सोमवार से शुक्रवार होगा। ज़ी टीवी के मशहूर क्लासिक शोज़ जैसे राम कपूर और प्राची देसाई का ‘कसम से‘ और क्रिस्टल डिसूज़ा, पराग त्यागी और किश्वर मर्चेंट का ‘ब्रह्मराक्षस‘ भी एक बार फिर दिखाए जाएंगे।
पढ़ें: Coronavirus: क्वारंटाइन सेंटर के गंदे टॉयलेट की तस्वीर को दिव्यांका त्रिपाठी ने किया साझा, दिखाई सरकार की हकीकत