फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Yeh rishta kya kehlata hai Lead Characters Armaan And Abhira Aparted Away Again

Yeh rishta kya kehlata hai: जब अरमान का सच आएगा अभिरा के सामने, क्या जुदा हो जाएंगी इनकी राहें?

Tue, 01 Jul 2025 01:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 01 Jul 2025 01:11 PM IST
सार

Yeh rishta kya kehlata hai Update: हाल ही में सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में सात साल का लीप आया है। इस लीप के बाद सीरियल के लीड कैरेक्टर अभिरा और अरमान की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। हाल ही में अभिरा के सामने अरमान ने ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर वह टूट गई। इस राज के खुलने के बाद क्या एक बार फिर से इनकी राहें जुदा हो जाएंगी? 

विज्ञापन
Yeh rishta kya kehlata hai Lead Characters Armaan And Abhira Aparted Away Again
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक सीन में अरमान और अभिरा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में समृद्धि शुक्ला अभिरा के रोल में नजर आती हैं, वहीं रोहित पुरोहित अरमान का रोल निभाते हैं। अभिरा और अरमान के किरदारों के ईद-गिर्द ही इस सीरियल की कहानी चलती है। पिछले दिनों सीरियल में सात साल का लीप आया है। इस लीप के बाद देखा गया कि कुछ गलतफहमियों के कारण अभिरा और अरमान एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। लेकिन अब यह जोड़ा फिर से एक-दूसरे के करीबी आ रहा है। मगर फिर से हालत कुछ ऐसे बनेंगे, जिससे इनकी राहें जुदा हो सकती हैं। इसकी वजह अरमान का एक राज है, जो अब अभिरा के सामने खुलने वाला है। 

विज्ञापन

अपने प्यार को फिर कबूल करेगा अरमान 
हालिया एपिसोड में अरमान, अभिरा के सामने एक बड़े राज का खुलासा करेगा, उससे अपने किए की माफी मांगेगा। दरअसल, जब अरमान यह देखेगा कि अभिरा अपनी बेटी पूकी की तलाश में जगह-जगह भटक रही है, तो वह उसे एक बड़ा सच बताने का फैसला करेगा। वह अभिरा को बताएगा कि उससे दूर रहकर वह खुश नहीं है, आज भी उससे प्यार करता है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ही नहीं ये सीरियल्स भी दर्शकों के फेवरेट, एक को हो चुके हैं 16 साल 
विज्ञापन
विज्ञापन

अरमान करेगा एक राज का खुलासा 
अरमान, अभिरा को यह भी बताएगा कि मायरा की उनकी बेटी पूकी है, जिसे सात साल पहले वह अपने साथ ले गया था। यह बात जानकर अभिरा टूट जाएगी, उसका अरमान से भरोसा उठ जाएगा। वह अरमान को एक जोरदार थप्पड मारेगी, क्योंकि इतने साल तक वह अपनी बेटी से दूर रही है और इसकी वजह अरमान था। जबकि वह बेटी के खो जाने का दोषी खुद को मानती रही। 


अरमान से अपना रिश्ता तोड़ लेगी अभिरा 
अरमान के धोखे के बारे में जानकार अभिरा उस पर चिल्लाएगी। वह कहेगी कि अरमान ने क्यों नहीं बताया कि उनकी बेटी, उसके पास है। इसके बाद वह अरमान से अपना रिश्ता तोड़ने की बात कहेगी। जिससे अरमान भी टूट जाएगा। इस तरह एक बार फिर अभिरा और अरमान की राहें जुदा होने के कगार पर पहुंच जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed