महिला दिवस: जब शोषण का शिकार हुई ये नायिकाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लैमर की चकाचौंध में भले ही नायिकाएं आपको सहज दिखती हों लेकिन वास्तविकता इसके उलट है। बड़ा पर्दा हो या छोटा पर्दा महिलाओं के लिए अदाकारी की राह जरा भी आसान नहीं है।
आए दिन इन नायिकाओं को ऐसी परिस्थतियों से रूबरू होना पड़ता है जिसमें यह ये बहुत असहज हो जाती हैं। कई ऐसे कमेंट भी सुनने को मिलते हैं जो किसी महिला के आत्मसम्मान को ठेस पंहुचाते हैं।
छोटे पर्दे की ऐसी ही नामी नायिकाओं ने अपने ऐसे अनुभव साझा किए जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
भीड़ में अदा खान से बदतमीजी की एक लड़के ने
टीवी की अदाकारा अदा खान ने बताया कि उस वक्त उनको बहुत बुरा लगा था जब वह एक भीड़ भाड़ वाली जगह पर थीं और एक लड़के ने उनको बहुत ही बदतमीजी से टच किया और फिर वहां से भागने लगा।
लेकिन अदा ने हार नहीं मानी और उन्होंने लड़के का पीछा किया और उस तक पंहुच कर उसे भीड़ के हवाले कर दिया।
कई बार हुई जसवीर कौर से छेड़छाड़
जसवीर कौर का कहना है कि कई बार उनका सामना ऐसी परिस्थितयों से हुआ जिसमें कोई भी लड़की घबरा सकती है। ऐसे कई क्षण आए जब उनको महसूस हुआ कि एक औरत होने के कारण उनको किस प्रकार तुच्छ मानसिकता वाले पुरुषों की घटिया मानसिकता का शिकार होना पड़ता है।
जसवीर का कहना है कि अक्सर अकेले ड्राइव करते वक्त उनको ज्यादा छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा। लेकिन जसवीर इन बातों से डरी नहीं बल्कि उन्होंने ऐसे लोगों का डटकर सामना किया।
नहीं साझा करना चाहतीं जान्हवी अपनी आपबीती
जान्हवी वोरा का कहना है कि उनको भी नारी शोषण जैसी परिस्थितयों से कई बार उलझना पड़ा। लेकिन जान्हवी ने अपने अनुभव साझा नहीं किए बतौर जान्हवी यह बहुत ही व्यक्तिगत थे जिनको वह किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहेंगी।
कुछ ऐसा ही हुआ वैहविज के साथ भी
कुछ ऐसा ही कहना था वैहविज का। जो अपने पर बीती बुरी परिस्थितयों को साझा नहीं करना चाहती थीं। लेकिन उनकी बात से यह तो तय था कि वैहविज भी उन महिलाओं में शामिल हैं जिनके आत्मसम्मान पर चोट की गई।
डेलनाज ईरानी भी हुई हर्ट
डेलनाज ईरानी का कहना है कि ऐसी परिस्थितयां तो बनी जिसमें वह काफी हद तक हर्ट हो गईं। डेलनाज को उन बातों का बहुत बुरा भी लगा। हालांकि डेलनाज को शोषण जैसी स्थिति से दो चार नहीं होना पड़ा।