क्या इसके लिए सलमान खान ने छोड़ा था बिग बॉस!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब सलमान खान ने बिग बॉस छोड़ी थी तो काफी हो-हल्ला हुआ था। तब कहा गया था कि सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के लिए बिग बॉस का सीजन 8 बीच में ही छोड़ दिया था। लेकिन खबर है कि इसका कारण कुछ और था।
जब आज 'बिग बॉस हल्ला बोल' अपने फाइनल वीक में पहुंच चुका है और बिग बॉस के इस सीजन का ग्रैंड फिनाले 31 जनवरी को होना है। तब इस बात का खुलासा हुआ है कि सलमान ने फिल्म की शूटिंग के चलते नहीं, बल्कि 'बिग बॉस' के नए फ़ॉर्मेट के चलते यह शो छोड़ा था।
'हल्लाबोल' सीरीज में विवादों ने बढ़ाई टीआरपी
इस समय बिग बॉस को फिल्म डायरेक्टर फराह खान होस्ट कर रही हैं, लेकिन इससे पहले सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस के होस्ट थे। हालांकि, 105वें दिन उन्होंने यह शो छोड़ दिया।
खबरों के अनुसार सलमान 'हल्लाबोल' सीरीज के पक्ष में नहीं थे, लेकिन मेकर्स इस सीरीज को शो में शामिल करने का फैसला कर चुके थे। इस फैसले से नाराज होकर सलमान ने इसे आगे होस्ट न करने का फैसला लिया और आज वे बाहर हैं।
हालांकि 'हल्लाबोल' सीरीज में हुए कई विवादों के कारण इसकी टीआरपी में उछाल आ गया है, जिसमें अली-एजाज का झगड़ा, संभावना-डिंपी की लड़ाई और करिश्मा-उपेन के रोमांस जैसी कई क्रंट्रोवर्सी शामिल हैं।