फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Week 3 TRP 2026 Rating List Naagin 7 Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 And Anupamaa In List

‘अनुपमा’ और ‘तुलसी’ के लिए मुसीबत बनी ‘नागिन’, सबसे आगे रहा कौन? जानें तीसरे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग

Fri, 30 Jan 2026 03:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 30 Jan 2026 03:33 PM IST
सार

Week 3 TRP : नए साल के तीसरे हफ्ते की टीवी सीरियल की रेटिंग, टीआरपी लिस्ट अब जाकर सामने आई है। इस बार सीरियल ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को ‘नागिन 7’ ने जबरदस्त टक्कर दी है। जानिए कौन टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे कौन सा सीरियल रहा?

विज्ञापन
Week 3 TRP 2026 Rating List Naagin 7 Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 And Anupamaa In List
सीरियल 'नागिन 7' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

नए साल का पहला महीना खत्म होने को है। लेकिन इस साल के तीसरे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग अब सामने आई है। जानिए, इस बार किसने टीआरपी लिस्ट में बाजी मारी है। कौन का सीरियल इस लिस्ट में टॉप पर है? और कौन किससे पीछे रह गया है। 

विज्ञापन

Week 3 TRP 2026 Rating List Naagin 7 Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 And Anupamaa In List
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachaharchoudhary
‘नागिन 7’ ने मारी बाजी
तीसरे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में सीरियल ‘नागिन 7’ को पहला स्थान मिला है। इसकी टीआरपी रेटिंग 2.4 रही है। जबकि दूसरे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह तीसरे स्थान पर था और इसकी रेटिंग 2.1 थी। ऐसे में इस हफ्ते इसने अपनी टीआरपी में इजाफा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Week 3 TRP 2026 Rating List Naagin 7 Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 And Anupamaa In List
सीरियल 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे ये सीरियल 
तीसरे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ रहा है। इसकी टीआरपी 2.2 है। जबकि दूसरे हफ्ते में इसकी रेटिंग 2.3 की थी। इस सीरियल में तुलसी के लीड रोल में स्मृति ईरानी नजर आती हैं। इन दिनों इस सीरियल में कई ट्विस्ट आ रहे हैं। दर्शकों को यह शो पसंद आ रहा है। लेकिन तीसरे हफ्ते में इसकी टीआरपी कुछ कम हुई है। जबकि तीसरे हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में सीरियल ‘अनुपमा’ को तीसरा स्थान मिला है। इसकी रेटिंग 2.2 की है। दूसरे हफ्ते भी इसकी टीआरपी इतनी ही थी।

विज्ञापन

Week 3 TRP 2026 Rating List Naagin 7 Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 And Anupamaa In List
तुम से तुम तक - फोटो : सोशल मीडिया

टॉप 5 में नए सीरियल्स की एंट्री 
जहां तक चौथे और पांचवें नंबर के सीरियल की बात है तो तीसरे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह जगह ‘तुम से तुम तक’ और ‘वसुधा’ को मिली है। सीरियल ‘तुम से तुम तक’ 1.9 की टीआरपी के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं ‘वसुधा’ 1.9 की टीआरपी के साथ पांचवें नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed