{"_id":"c679e3e0-37a3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"visit-durga-maa-on-colors-channel","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलर्स पर होंगे 'दुर्गा मां' के दर्शन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कलर्स पर होंगे 'दुर्गा मां' के दर्शन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Nov 2012 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो टीवी पर सालों से पौराणिक शोज का जलवा है और उन्हें आमजन में खूब पसंद भी किया जाता है, लेकिन अब इन पौराणिक शोज को दिखाने का पैटर्न बदल गया है।
विज्ञापन
आज के समय में हर हिंदी चैनल पर आप किसी से किसी भगवान के दर्शन कर सकते हैं। कलर्स भी अब इस फेहरिस्त में शामिल होकर अपनी दूसरी पारी शुरू कर रहा है।
जी हां, कलर्स पर 'जय श्री कृष्णा' के बाद एक और पौराणिक शो शुरू होने जा रहा है 'जय जग जननी मां दुर्गा'। इस शो को 'रामायण', 'हातिम', 'श्री कृष्णा', 'अलीफ लैला', 'जय गंगा मइया' और 'आंखें' जैसे शोज बना चुका सागर ग्रुप प्रोड्यूस कर रहा है।
विज्ञापन
इस शो में दुर्गा का किरदार बंगाली बाला निभा रही हैं जिन्हें 6 महीने की तलाश के बाद चुना गया। इस बंगाली बाला को इनके शॉर्प फीचर्स खासकर इनकी शॉर्प आंखों के लिए चुना गया जो कि दुर्गा के रूप से अच्छे से प्रस्तुत किया जा सके।
विज्ञापन
इस शो की शूटिंग बड़ोदा में सागर फिल्म सिटी में की जा रही है। गौरतलब है कि दुर्गा के 9 अवतारों को ध्यान में रखकर ही इस बंगाली बाला के अलग-अलग प्रोमो शूट किए जाएंगे। यानी अब आप जल्द ही कलर्स टीवी पर दुर्गा मां के दर्शन कर सकते हैं।