{"_id":"37cdbfac-4b64-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"vishal-karwal-out-from-bigg-boss-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के घर से बेघर हुए विशाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस के घर से बेघर हुए विशाल
अनुराधा गोयल
Updated Fri, 21 Dec 2012 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के 11वें सप्ताह के अंतिम दिन वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले विशाल घर से बेघर हो गए हैं। गौरतलब है कि विशाल ने कुछ ही समय पहले बिग बॉस के घर में एंट्री की थी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं विशाल, घर में पहले से मौजूद कंटेस्टेंट सना के बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। लेकिन बिग बॉस के घर में प्रवेश करने के बाद विशाल सना को भाव नहीं दे रहे थे जिससे कई दिन तक सना अपसेट भी रही।
विज्ञापन
बहरहाल, बिग बॉस के घर से निकलने से पहले ही एक टास्क के दौरान राजीव को मात देकर विशाल को सना के साथ डेट करने का मौका मिला। विशाल ने सना को प्रोमिस किया कि बिग बॉस के घर से बाहर आकर विशाल उन्हें डेट पर ले जाना चाहेंगे।
विज्ञापन
फिलहाल, विशाल घर से बाहर आ चुके हैं और वे बेहद खुश हैं कि उन्हें क्रिसमस और न्यू ईयर अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ मनाने का मौका मिलेगा।