{"_id":"62e4447a-aff7-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"vikram-bhatt-signs-karan-kundra-for-three-film-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइट टाइम राइट जगह पर करन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
राइट टाइम राइट जगह पर करन
प्रतिमा पांडेय
Updated Sun, 28 Apr 2013 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करन कुंद्रा टीवी का जाना-पहचाना नाम हैं। पर इन दिनों वे चर्चा में हैं बड़े परदे पर अपनी एंट्री के कारण।
विज्ञापन
दरअसल, करन को मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने तीन फिल्मों के लिए साइन किया है।
तीन फिल्मों के इस कॉन्ट्रैक्ट को करन एक वाक्य में ही समेट डालते हैं कि राइट टाइम पर राइट पिच पर होना बहुत जरूरी है।
यानी मौका मिलना ही जरूरी नहीं है, उसे अपने हाथ से जाने न देना भी जरूरी होता है। यही करन ने किया।
इसीलिए जब उन्हें जनवरी में विक्रम भट्ट की तरफ से कॉल आई, तो वक्त गंवाए बिना वहां पहुंच गए और हां कर दी।
विक्रम ने उनका चुनाव कैसे किया, इसके बारे में खुद करन भी स्पष्ट नहीं जानते।
अंदाज लगाते हुए कहते हैं, `टीवी एक्टर के तौर पर मैं टॉप स्टार्स में गिना जाता हूं। कुछ गूगल भी किया होगा शायद। या किसी से सुना होगा।'
करन को जिन तीन फिल्मों के लिए चुना गया है, वे सभी एक हॉरर सीरीज का हिस्सा हैं। जिसमें से एक की शूटिंग पूरी भी हो चुकी है।
करन के अनुसार, `शूटिंग के दौरान मैंने कब अच्छा शॉट दिया, यह विक्रम की लुक्स से ही पता चल जाता था। वे ऐसे डायरेक्टर हैं, जो तारीफ में कुछ कहते नहीं हैं, बस उनकी आंखों से पता चल जाता है कि वे संतुष्ट हैं।'
करन टीवी पर तो जाना-पहचाना नाम हैं ही, बॉलीवुड में प्रवेश कर चुके हैं और पंजाबी फिल्मों में भी अपना टैलेंट दिखा चुके हैं।
हालांकि बकौल करन, `पंजाबी फिल्में मेरे लिए कमाई का नहीं, बल्कि मेरे कल्चर से जुड़ने का जरिया हैं।’