{"_id":"5b5af3374f1c1be94b8b700e","slug":"veera-show-producer-mukesh-mishra-convicted-raping-jailed-for-7-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के मामले में ये प्रोड्यूसर दोषी, 7 साल की सजा के साथ लगा 5 हजार का जुर्माना","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रेप के मामले में ये प्रोड्यूसर दोषी, 7 साल की सजा के साथ लगा 5 हजार का जुर्माना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
टीवी शो 'एक वीर की अरदास... वीरा' के एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर मुकेश मिश्रा को एक ऐक्ट्रेस से रेप के मामले में 7 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। मुकेश को "एक वीर की अरदास... वीरा" में काम कर चुकी 31 वर्षीय एक्ट्रेस के साथ बलात्कार के मामले में दोषी पाया गया है।
बता दें मुकेश मिश्रा को इस मामले में 2013 में गिरफ्तार किया गया था जिसका फैसला अभी आया है। ये मामला साल 2012 का है। जानकारी के मुताबिक 12 दिसंबर, 2012 को निर्माता मुकेश मिश्रा ने महिला को जोगेश्वरी स्टेशन छोड़ने का ऑफर दिया। फिर मौका पाकर लोकेशन पर पहुंचने के बाद मुकेश ने एक्ट्रेस के साथ रेप किया।
इतना ही नहीं आरोपी मुकेश ने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर वो इस बारे में किसी के सामने मुंह खोलेंगी तो अंजाम बुरा होगा। फिलहाल मुकेश पर 7 साल सजा के अलावा 5 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
बता दें, एक वीर की अरदास… वीरा टीवी का पॉपुलर शो था। दिगांगना सूर्यवंशी, शिविन नारंग, विशाल वशिष्ठ, स्नेह वाग और फरनाज शेट्टी लीड रोल में थे।