फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Vatsal Seth and Ishita Dutta sign no dating clause for Rishton Ka Saudagar – Baazigar

स्टाम्प पर लिखकर दो, शूटिंग करते हुए प्यार में नहीं पड़ोगे

Sat, 18 Jun 2016 07:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Jun 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
Vatsal Seth and Ishita Dutta sign no dating clause for Rishton Ka Saudagar – Baazigar

लाइफ ओके पर शुरू होने वाले शो 'रिश्तों का सौदागर-बाजीगर' के मुख्य किरदारों से प्यार में ना पड़ने का आश्वासन मांगा गया है। इस शो में टीवी की दुनिया के जाने-पहचाने चेहरे इशिता दत्त और वत्सल सेठ काम कर रहे हैं। अब निर्माताओं ने दोनों कलाकारों के सामने एक अजीब शर्त रख दी है। निर्माता दोनों से एक एग्रीमेंट साइन कराना चाहते है। जिसमें वो वादा चाहतचे हैं कि ना सिर्फ आपस में बल्कि क्रू के किसी दूसरे मेंबर से भी ये नैन-मटक्का नहीं करेंगे।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, निर्माताओं का कहना है कि शूटिंग के दौरान अक्सर सितारे प्यार में पड़ जाते हैं इसके बाद उनका ध्यान काम पर कम और एक-दूसरे पर ज्यादा रहता है। ऐसे में वो नहीं चाहते कि कोई झमेला हो इसलिए पहले ही मामले को पक्का कर लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


वत्सल और इशिता की जोड़ी को टीवी पर काफी पसंद किया जाता है। दोनों अच्चे दोस्त भी हैं। वत्सल इस बात को कह भी चुके हैं कि वो इशिता को अपने काफी करीब मानते हैं और दोनों में कई बातें एक जैसी हैं। ऐसे में निर्माताओं का डर और भी ज्यादा बढ़ा हुआ है। हालांकि इस तरह के एग्रीमेंट की बात सामने आने के बाद इसने एक नई बहस को भी जन्म दे दिया है कि आखिर इस तरह किसी से प्यार ना करने का वादा कैसे लिया जा सकता है। मान लीजिए खुद को समझा के कोई कागज के टुकड़े पे साइन कर भी दे तो क्या दिल इसे मानेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed