फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   vatsal seth and ishita dutta new serial start 22nd sep

शादी के बाद एक साथ आएंगे वत्सल सेठ और इशिता, हॉरर शो के जरिए वापसी

Wed, 19 Sep 2018 04:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
vatsal seth and ishita dutta new serial start 22nd sep
vatsal seth and ishita
ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे, वत्सल सेठ और इशिता के साथ भी यही हुआ। और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दस महीने बाद वो छोटे पर्दे पर एक साथ वापस आए हैं। दोनों कौतूहल जगाने वाली लघु श्रृंखलाओं का एक हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हैं। कलर्स अब खौफनाक ड्रामा 'कौन है-खौफ का एक नया अध्याय' रीढ़ की हड्डी को थरथरा देने वाली कहानी लेकर आया है। 
विज्ञापन


हिरण्यकाशिपु और उसके भाई हिरण्यक्षा की पौराणिक कहानी का यह एक आधुनिक प्रस्तुतिकरण होगा। वत्सल सेठ इसमें यतिन का किरदार निभा रहे हैं। जो हिरण्यक्षा का अवतार है। वो अपनी मां दीति के साथ शाही महल के नीचे स्थित नरक का दरवाजा खोलना चाहता है। दूसरी ओर इशिता वैष्णवी का किरदार निभा रही हैं। वह पड़ोस में रहने वाली एक सीधी-साधी लड़की बनी हैं जिसे मालूम नहीं है कि वह एक वरदान या एक अभिशाप के साथ पैदा हुई हैं। इशिता का कहना है। वत्सल और मैंने पहले भी दोस्तों के रूप में शूटिंग की है लेकिन अब एक शादीशुदा जोड़े के रूप में शूटिंग करना काफी रोमांचक है। मैं यह जानने के लिए बेताब हूं कि क्या वहां कोई अंतर है लेकिन यह हम शूटिंग शुरू होने के बाद ही महसूस कर पाएंगे। 
विज्ञापन


एक खौफ धारावाहिक में काम करने के बारे में इशिता कहती हैं मैं ऐसी शख्स हूं जो आसानी से डर जाती है। मैं खौफनाक फिल्में नहीं देख सकती हूं। मैं पहली बार किसी डरावनी कहानी का सामना कर रही हूं। वत्सल इशिता के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वे कहते हैं हमारे किरदार बिल्कुल उलट हैं जो हास्य को बढ़ाता है। इस कहानी में जब उनके रास्ते एक-दूसरे को काटेंगे तब क्या होगा वैष्णवी की ताकत क्या है कलर्स पर 22 सितंबर से रात 10.30 बजे हर शनिवार और रविवार को इन सवालों के जवाब मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed