{"_id":"acda98b0-a0e6-11e2-a83c-d4ae52bc57c2","slug":"urvashi-dholakia-to-play-vidya-balan-of-dirty-picture","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया बनेगी 'डर्टी गर्ल'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया बनेगी 'डर्टी गर्ल'
नई दिल्ली/इंटरेनट डेस्क
Updated Tue, 09 Apr 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस 6' विजेता उर्वशी ढोलकिया जल्द ही अब विद्या बालन की फिल्म 'डर्टी पिक्चर' के किरदार को निभाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
जी हां, कलर्स पर प्रसारित कॉमेडी शो 'नौटंकी द कॉमेडी थियेटर' में उर्वशी ढोलकिया 'डर्टी पिक्चर' के किरदार 'सिल्क स्मिता' को मजाकिया अंदाज में निभाती नजर आएंगी।
इंडिया फॉरम डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, उर्वशी ढोलकिया ने इस बात को स्वीकारा है 'डर्टी गर्ल' के अवतार में नजर आएंगी।
उर्वशी के मुताबिक, 'दर्शक जल्द ही मुझे विद्या बालन द्वारा 'डर्टी पिक्चर' में निभाए गए सिल्क स्मिता के रोल को प्रस्तुत करते देखेंगे। मैं विद्या बालन के जैसे ही इस किरदार को निभाने की कोशिश करूंगी।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि कलर्स पर प्रसारित कॉमेडी शो 'नौटंकी द कॉमेडी थियेटर' में कई नामी कलाकार अपनी कॉमेडी के जरिए दर्शकों को हंसाने और उनका मनोरंजन करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
मालूम हो, उर्वशी ढोलकिया ने अपने कॅरियर की शुरूआत कॉमेडी शो से ही की थी। हालांकि डेली सोप और कॉमेडी शो में अंतर करते हुए उर्वशी कहती हैं कि, 'मैं कॉमेडी शो के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। इसमें बहुत मजा आता है। आप कभी डेली सोप की कॉमेडी शो या रियलिटी शो से तुलना नहीं कर सकते। सभी का अपना अलग आकर्षण होता है।'