{"_id":"57cfd8994f1c1b3d3b319003","slug":"unknown-face-will-be-in-bigg-boss-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस में दिख सकता है आपका परिचित","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस में दिख सकता है आपका परिचित
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 07 Sep 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉपुलर टीवी शो बिग-बॉस सीजन 10 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। खबर है कि इस सीजन में सेलेब्रिटीज के साथ कुछ आम चेहरे भी नजर आएंगे। हो सकता है कि वो आप ही हों, इसके लिए बस एक शर्त पूरी करनी होगी। बिग बॉस में आम जनता के लिए एंट्री की जानकारी कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक ने दी थी।
विज्ञापन
शो की तैयारी पूरी हो चुकी है। मीडिया में तो उन नामों का भी जिक्र होने लगा है जो बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगे। लेकिन लोगों की दिलचस्पी उस आम चेहरे के लिए ज्यादा है जो इन सेलेब्रिटीज के साथ शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएगा।
विज्ञापन
राज नायक ने बताया था कि आम चेहरे को जनता के बीच से ही चुना जाएगा। शो में डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, बैंकर, एंटरप्रेन्योर, होम मेकर, टैक्सी ड्राइवर कोई भी पार्टिसिपेट कर सकता है। यदि आपमें एंटरटेन करने का हुनर है तो ये आपके लिए अच्छा प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है।
विज्ञापन
शो में भाग लेने के लिए लोगों ने अपना 3 मिनट का वीडियो बनाकर चैनल को भेजा था। इसी के आधार पर कंटेस्टेंट का चुनाव किया गया है। बता दें कि बिग बॉस 6 में वाइल्ड कार्ड के जरिए आम आदमी काशिफ कुरैशी की एंट्री हुई थी लेकिन वो टीआरपी नहीं ला पाए थे और एक ही हफ्ते में घर से एलिमिनेट हो गए थे।