फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tv serial vighnaharta ganesh makers preparation kartikey and sursai fighting scene

अमेरिका से आए विघ्नहर्ता के सेवक, एक महीने से चल रही कार्तिकेय और सुरसई के युद्ध दृश्यों की तैयारी

Tue, 24 Mar 2020 10:39 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 24 Mar 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
tv serial vighnaharta ganesh makers preparation kartikey and sursai fighting scene
ganesh - फोटो : social media

धारावाहिक विघ्नहर्ता गणेश न सिर्फ पौराणिक कहानियों के दिलचस्प चित्रण के लिए, बल्किइस शो के निर्माण में इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी के लिए भी जाना जाता है। इस शो के वर्तमान सीक्वेंस में कार्तिकेय का विवाह दिखाया जा रहा है और एक आगामी एपिसोड में कार्तिकेय का सुरसई नाम के एक राक्षस से युद्ध दिखाया जाएगा।

विज्ञापन

हालांकि ये कहानी लंबी चलेगी और युद्ध वाला दृश्य करीब एक महीने बाद प्रसारित किया जाएगा लेकिन इसकी तैयारी काफी पहले से की जा रही है। इसका राज है इस सीक्वेंस के स्पेशल इफेक्ट्स। आमतौर पर शो के प्रसारण से तीन-चार दिन पहले ही शो की शूटिंग हो जाती है क्योंकि शो को रोज दिखाना होता है। लेकिन, इस सीक्वेंस को एडिट करने के लिए कोरोना संकट से पहले अमेरिका से आए वीएफएक्स आर्टिस्ट्स दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में बताते हुए धारावाहिक में कार्तिकेय का रोल निभा रहे बसंत भट्ट कहते हैं, "कार्तिकेय और सुरसई के बीच युद्ध वाला दृश्य भव्य होगा। इसमें कुछ प्राचीन अस्त्र-शस्त्र भी दिखाए जाएंगे जैसे कि उड़ते हुए तीर और त्रिशूल। साथ ही इस सीक्वेंस में सुरसई का डीलडौल भी विशाल होगा। इसके लिए किसी पेशेवर की ही जरूरत थी, इसलिए हमें प्रसारण से एक महीने पहले ही शूटिंग करने के लिए कहा गया। इस पूरे सीक्वेंस को एडिट करने के लिए विदेश से आर्टिस्ट्स बुलवाए गए। मैं यह देखने को बेहद उत्साहित हूं कि यह सब कैसा बना है। मुझे यकीन है कि यह दर्शकों को भी रोमांचित करेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed