{"_id":"57517b394f1c1b436610a21d","slug":"tv-serial-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-in-limca-book-of-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड' में पंहुचा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड' में पंहुचा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 03 Jun 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शोको के प्यार से एक और कामयाबी के पायदान को छू लिया है। हमेशा अपने एपिसोड के माध्यम से दर्शोको में समाज से जुड़े मुद्दों को बड़े ही आसन और हल्के फुल्के तरीके से पहुंचता है। हर एक एपिसोड से दर्शोको के घरों में हंसी ठहाके लगते है। इस शो को देश के प्रधानमंत्री ने सफाई अभियान से जोड़ा, दर्शोको का यह एक पसंदीदा शो है जिसने अब तक 1900 से अधिक एपिसोड और वो भी अच्छी टीआरपी के साथ बनाये है, यह एक साफ़ सुथरी रोज प्रसारित होने वाला हास्य धारावाहिक है।
विज्ञापन
अब इस शो ने एक और महत्वपूर्ण कामयाबी पा लिया है। जी हां, रोज प्रसारित होने वाला हास्य धारावाहिक शो जिसने सबसे ज्यादा एपिसोड बनाए है, इस श्रेणी में अपना नाम 'लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड' दर्ज करा लिया है । इस पर निर्माता असित कुमार मोदी का कहना है की "हमारे शो का प्रसारण 28 जुलाई 2008 को हुआ और उस समय काफी लोग इस शो के कॉसेप्ट के विपरीत थे मगर मुझे और मेरी टीम को इस शो पर पूरा भरोसा था की एक दिन हम कामयाबी के पायदान पर बैठेंगे । आज 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने घर घर अपनी एक जगह बना ली है।
विज्ञापन
'लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड' में नाम दर्ज होने से यह बात तय है की दर्शकों का प्यार हमें लगातार मिलता जा रहा है, नहीं तो कोई भी शो अच्छी टीआरपी के साथ इतने दिनों तक नहीं खड़ा रहा सकता। मैं चैनल सब टीवी का धन्यवाद करना चाहूंगा की उन्होंने मेरे कॉन्सेप्ट को समझा और मुझ पर अपना भरोसा दिखाया।"
विज्ञापन