फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV Serial Balika Vadhu Starring Avika Gor Pratyusha Banerjee Will Telecast Again on Colors Television

टीवी पर फिर से लौट रही है 'बालिका वधू', जानिए कहां और कितने बजे होगा प्रसारण

Sun, 12 Apr 2020 06:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 12 Apr 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
TV Serial Balika Vadhu Starring Avika Gor Pratyusha Banerjee Will Telecast Again on Colors Television
बालिका वधू - फोटो : Social Media

टीवी के सबसे ज्यादा लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक 'बालिका वधू' की एक बार फिर से टीवी पर वापसी हो रही है। सिद्धार्थ सेनगुप्ता और प्रदीप यादव के निर्देशन में चलने वाला यह धारावाहिक टीवी पर सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाला पहला शो है। वर्ष 2008 से शुरू हुए इस धारावाहिक ने वर्ष 2016 तक टीवी पर दो हजार से ज्यादा एपिसोड पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब इस कोरोना काल में दर्शकों के मनोरंजन के लिए चैनल ने इस शो को फिर से याद किया है।

विज्ञापन

TV Serial Balika Vadhu Starring Avika Gor Pratyusha Banerjee Will Telecast Again on Colors Television
Avika Gor - फोटो : file photo

इस शो की कहानी राजस्थान के ग्रामीण इलाके की पृष्ठभूमि पर फिल्माई गई है, जिसमें एक बच्ची के बचपन से लेकर उसके औरत बनने तक की यात्रा को एक दुल्हन के रूप में दर्शाया गया है। आठ साल तक चले इस धारावाहिक को दो अलग-अलग सीजनों में पूरा किया गया था। इसके पहले सीजन की कहानी आनंदी और जगदीश को केंद्र में रखकर बनाई गई थी, जिनकी शादी बचपन में ही हो जाती है। वहीं दूसरे सीजन में आनंदी की बेटी डॉ नंदिनी के जीवन को दर्शाया गया है। उसकी भी शादी बचपन में हो जाती है।

कोरोना वायरस को देश में फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। महाराष्ट्र सरकार ने अब इस लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक आगे बढ़ा दिया है। इस बंदी की वजह से देश में सभी फिल्मों और टीवी के धारावाहिकों की शूटिंग बंद हो गई थी। टीवी चैनलों के पास अपने दर्शकों को नया दिखाने के लिए कुछ था नहीं, इसलिए लगातार पुराने धारावाहिकों की वापसी हो रही है। यही कारण है कि 'बालिका वधू' भी अब सोमवार से शुक्रवार शाम छह बजे टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। आनंदी के बचपन का किरदार अभिनेत्री अविका गौर और युवावस्था का किरदार दिवंगत अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed