फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV actress Jennifer winget is ready to comeback on industry with co start karan wahi

Jennifer Winget: लंबे ब्रेक के बाद जेनिफर विंगेट कर रहीं इंडस्ट्री में वापसी, पुराने को-स्टार के साथ आएंगी नजर

Thu, 16 Nov 2023 01:10 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 16 Nov 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
TV actress Jennifer winget is ready to comeback on industry with co start karan wahi
जेनिफर विंगेट, अनिरुद्ध राजडेरकर, करण वाही - फोटो : social media
जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। जेनिफर विंगेट ने शिविन नारंग के साथ 'बेहद सीजन-2' किया, जिसके बाद किसी सीरियल में नजर नहीं आई थीं। अब लंबे ब्रेक के बाद जेनिफर इंडस्ट्री में वापसी के लिए तैयार हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए साझा की है। 
विज्ञापन


पोस्ट साझा कर कही यह बात
जेनिफर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री तस्वीरों में डायरेक्टर अनिरुद्ध राजडेरकर और अपने पुराने को-स्टार करण वाही के साथ नजर आएंगी। वहीं, एक तस्वीर में जेनिफर डायरेक्टर और टीम के साथ स्क्रिप्ट पर बात करती दिख रही हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'वास्तव में एक लंबे अंतराल के बाद राजडेरकर के साथ वापसी, मेरे वाहिंदर के साथ काम करना, उसी दिन 17 एम (17 मिलियन फॉलोअर्स) हो जाना, निश्चित रूप से जश्न मनाने का दिन।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Merry Christmas: फिर टली कटरीना कैफ-विजय सेतुपति की मेरी क्रिसमस, अब इस दिन रिलीज होगी श्रीराम राघवन की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर बढ़े फॉलोअर्स 
जेनिफर विंगेट जहां अनिरुद्ध राजडेरकर और करण वाही के साथ इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। वहीं, अभिनेत्री के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 17 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। जेनिफर विंगेट के लिए यह दोहरे जश्न की बात है। 

इस सीरीज में आईं थीं नजर 
जेनिफर विंगेट को आखिरी बार छोटे पर्दे पर 'बेहद सीजन- 2' में शिविन नारंग के साथ देखा गया था। यह सीरियल 2020 में खत्म हुआ और तब से जेनिफर विंगेट छोटे पर्दे से गायब हैं। हालांकि, अभिनेत्री को 'कोड एम' के सीजन 2 में देखा गया था। यह क्राइम ड्रामा वेब सीरीज थी, जो ऑल्ट बालाजी और जी5 के लिए जगरनॉट प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। इस सीरीज में जेनिफर विंगेट के अलावा रजत कपूर, सीमा बिस्वास और तनुज विरवानी नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: KWK 8: 'टॉक्सिक नहीं हैं रणबीर कपूर, गलत समझते हैं लोग', करण के शो में बोलीं आलिया भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed