फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tv Actress Dipika Kakar Start Shooting For New Project Share Update In Vlogging Channel

Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका ने शुरू की शूटिंग, जल्द ही साझा करेंगी क्या नया कर रही हैं?

Thu, 19 Dec 2024 11:12 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 19 Dec 2024 11:12 AM IST
सार

दीपिका कक्कड़ कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रही हैं। इन दिनों वह अपने बेटे की परवरिश में व्यस्त हैं, साथ ही एक यूट्यूब व्लॉग चैनल भी चलाती हैं। हाल ही में दीपिका ने बताया कि वह एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं? तो क्या जल्द ही वह किसी सीरियल में नजर आएंगी?

विज्ञापन
Tv Actress Dipika Kakar Start Shooting For New Project Share Update In Vlogging Channel
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम-@ms.dipika

विस्तार

दीपिका कक्कड़ टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ के जरिए दर्शकों के बीच मशहूर हुई थी। इसके अलावा भी उन्होंने कई हिट टीवी सीरियल्स में काम किया। टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी के बाद वह अपनी फैमिली लाइफ में व्यस्त हो गई। उनका एक छोटा बेटा भी है, जिसकी परवरिश में वह अपना पूरा समय देती हैं। लेकिन टीवी सीरियल में काम ना करने के बावजूद भी वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। 

विज्ञापन

दीपिका का व्लॉग चैनल है पॉपुलर 
दीपिका टीवी सीरियल में एक्टिव ना होने के बावजूद भी, दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए हैं। दरअसल, वह अपना एक व्लॉग चैनल यूट्यूब पर चलाती हैं। इस चैनल का नाम ‘दीपिका की दुनिया’ है। इसमें वह अपने हर दिन का हाल दर्शकों के साथ साझा करती हैं। उनके इस चैनल पर लगभग 3 मिलियन फॉलोअर हैं।

Keerthy Suresh: शादी के बाद मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती नजर आईं कीर्ति सुरेश, बेबी जॉन के प्रमोशन में हुईं शामिल 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही टीवी पर वापसी करेंगी 
हाल ही में अपने व्लॉगिंग चैनल पर ही दीपिका कक्कड़ ने बताया कि वह जल्द ही एक दर्शकों को एक खास प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। इसी व्लॉग में वह शूटिंग वाली जगह पर भी नजर आईं। शूटिंग पर उनका बेटा भी साथ में मौजूद था। दीपिका ने कहा कि वह जल्द ही बताएंगी कि किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रही हैं। 

Mahie Gill: बर्थडे पार्टी से मिला ब्रेक, 17 साल के उम्र में की शादी, बोल्ड किरदारों से बनाई सिनेमा में पहचान 

विज्ञापन

Tv Actress Dipika Kakar Start Shooting For New Project Share Update In Vlogging Channel
पति इब्राहिम और बेटे के साथ दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्रोलिंग का भी होती हैं शिकार
दीपिका के यूट्यूब चैनल पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है लेकिन उन्हें अकसर ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। अकसर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम को उनके रहन-सहन और पहनावे को लेकर ट्रोल कर देते हैं। कई यूजर्स तो दीपिका को इसलिए भी ट्रोल करते हैं कि उन्होंने परिवार की देखभाल के लिए करियर से ब्रेक ले लिया है। इस ट्रोलिंग पर दीपिका भी चुप नहीं रहती हैं, वह बुरी बातें बोलने वाले लोगों को अपने व्लॉगिंग चैनल के जरिए ही मुंहतोड़ जवाब देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed