मुंबई: कोर्ट ने अभिनेता गौरव दीक्षित को ड्रग्स मामले में दी जमानत, शहर से बाहर न जाने के दिए निर्देश
ड्रग्स केस मामले में फंसे टेलीविजन अभिनेता गौरव दीक्षित मुंबई कोर्ट ने 50000 के मुचकले पर जमानत दे दी है और उन्हें कोर्ट द्वारा ये खास निर्देश दिए गए हैं कि वो कोर्ट की आज्ञा के बिना शहर के बाहर नहीं जाएंगे।
विस्तार
कई टेलीविजन शोज और फिल्मों का हिस्सा रहे ड्रग्स केस मामले में फंसे टेलीविजन अभिनेता गौरव दीक्षित मुंबई कोर्ट ने 50000 के मुचकले पर जमानत दे दी है और उन्हें कोर्ट द्वारा ये खास निर्देश दिए गए हैं की वो कोर्ट कि आज्ञा के बिना शहर के बाहर नहीं जाएंगे। इसी के साथ कोर्ट ने उन्हें ये भी निर्देश दिए की हर सोमवार और बुधवार को उन्हें चार्जशीट पूरी होने तक एनसीबी कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। बता दें कि एनसीबी ने गौरव दीक्षित के घर से एमडी और चरस बरामद किया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। टीवी अभिनेता गौरव दीक्षित को 30 अगस्त तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में भेजा गया था। गौरतलब है कि गौरव को अभिनेता एजाज खान से पूछताछ मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारी और पूछताछ हो चुकी है। बॉलीवुड के ए ग्रेड कलाकारों के अलावा टीवी एक्टर्स पर भी एनसीबी का शिकंजा कसा है।
ड्रग्स के मामले में बीते दिनों टीवी अभिनेता और बिग बॉस फेम एजाज खान को हिरासत में लिया गया था। एनसीबी ने उनसे ड्रग्स के मामले में पूछताछ की तो उसमें कई और नाम सामने आए। इसके चलते एक के बाद एक कई टीवी एक्टर्स से कड़ी पूछताछ की गई और छापे मारे गए। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग्स का एंगल सामने आने से एनसीबी हरकत में आ चुकी है और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जा रही है।
Mumbai court grants bail to TV actor Gaurav Dixit in a drugs case, on a surety of Rs 50,000 & the conditions that he can't leave the city without the court's permission & that he will report to NCB office on every Monday, Wednesday & Friday till filing of charge-sheet
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 24, 2021
गौरव दीक्षित एक टीवी कलाकार हैं और फिल्मों में छोटे मोटे रोल निभा चुके हैं। वो 'द मैजिक ऑफ सिनेमा', दाहेक: द रेस्टलैस माइंड और बॉबी: लव और लस्ट जैसी में फिल्मों में काम कर चुके हैं। गौरव ने टीवी सीरियल जैसे सीता-गीता में काम किया है। एनसीबी को छापेमारी के दौरान उनके घर से प्रतिबंधित दवाइयां जैसे एमडी, एमडीएए और कई दूसरे नशीले पदार्थ बरामद हुए थे।