फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tv actor abir goswami no more

जिम में हुयी टीवी कलाकार अबीर गोस्वामी की मौत

Sat, 01 Jun 2013 12:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 01 Jun 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
tv actor abir goswami no more

टीवी और फिल्म कलाकार अबीर गोस्वामी की शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अबीर गोस्वामी 38 साल के थे। उनकी मृत्यु उस समय हुई जब वह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे।

विज्ञापन


दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत ही मृत घोषित कर दिया। अबीर को यह दिल का दौरा उस वक्त पड़ा जब वह जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे।
विज्ञापन


अबीर को अब तक दर्शकों ने 'कुसुम' और 'प्यार का दर्द है' में अभिनय करते हुए देखा है। अबीर ने बांग्ला फिल्म 'सक्खत' में भी काम किया था। अबीर के दोस्तों के मुताबिक वह बिल्कुल स्वस्थ थे और शाम को फिल्म देखने जाने का कार्यक्रम बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म 'सक्खत' में अबीर के साथ काम कर चुकीं सयंतनी घोष ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार की दोहपर 1.15 बजे अबीर से फोन पर बात की थी। उस वक्त वो बिलकुल सही थे। उन्होंने कहा, "हमने साथ मूवी देखने जाने की योजना बनाई थी और करीब तीन बजे उसकी मौत की खबर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed