फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tv Actor Aamir Ali Break Silence on Dating Rumors with Shamita Shetty Said I Dont Care

Aamir Ali-Shamita Shetty: शमिता शेट्टी को डेट कर रहे हैं आमिर अली? एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए कही यह बात

Wed, 15 Feb 2023 06:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 15 Feb 2023 06:34 PM IST
सार

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आमिर अली ने अपने  रिलेशनशिप स्टेटस पर बेबाकी से जवाब दिया है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी निजी जिंदगी में क्या चल रहा है मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। 

विज्ञापन
Tv Actor Aamir Ali Break Silence on Dating Rumors with Shamita Shetty Said I Dont Care
शमिता शेट्टी और आमिर अली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर अली छोटे पर्दे के बड़े कलाकार हैं। बीते दिनों वह सुर्खियों में आ गए थे। दरअसल, एक पार्टी के दौरान उन्हें एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के साथ देखा गया था, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग कयास लगा रहे थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब आमिर ने इस बारे में खुलकर बात की है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Pathaan: 'साजिश' से 500 करोड़ी बना 'पठान'? पैन इंडिया समीकरण जानकर खुली रह जाएंगी आंखें
विज्ञापन

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने  रिलेशनशिप स्टेटस पर बेबाकी से जवाब दिया है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी निजी जिंदगी में क्या चल रहा है मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। कोई मेरे बारे में निगेटिव लिख रहा है या बोल रहा है, मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आगे कहा कि जिसको मेरे बारे में जो बोलना है वो बोले...मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आगे बताया कि अब वह उस उम्र को पार कर चुके हैं जिसमें इन चीजों से फर्क पड़ता था। बता दें कि आमिर ने फराज से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह अब तक कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। हाल ही में शमिता शेट्टी के साथ उनकी तस्वीरें वायरल  हो गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Basil Joseph: बेसिल जोसेफ के घर आई नन्ही परी, तस्वीर साझा कर कही दिल छूने वाली बात
हालांकि, शमिता ने इस तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि आमिर उनके अच्छे दोस्त हैं। इस दौरान वह अफवाह उड़ाने वालों पर भी नाराज दिखी थीं। इन खबरों पर गुस्सा जाहिर करते हुए अभिनेत्री ने कहा था कि लोग दोस्ती पर रिलेशनशिप का ठप्पा कैसे लगा सकते हैं। गौरतलब है कि आमिर ने संजीदा शेख से शादी की थी। हालांकि दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका। अब दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed