Basil Joseph: बेसिल जोसेफ के घर आई नन्ही परी, तस्वीर साझा कर कही दिल छूने वाली बात
मलयालम फिल्मों के निर्माता बेसिल जोसफ के घर में एक बेटी ने जन्म दिया है। उन्होंने अपनी नवजात बेटी की तस्वीर ट्वीट की है और उसे दिल चुराने वाली कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता फिल्म निर्माता बेसिल जोसफ जिन्होंने हाल ही में मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्म जया जया जया हे में देखा गया था। उन्होंने बुधवार के दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने अपनी नवजात बेटी के दुनिया में आने की खुशी साझा की है। अस्पताल के कमरे से उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी के साथ तस्वीर साझा की है। उन्होंने अपनी बेटी को खुशियों का बंडल और अपना दिल चुराने वाली बताया है।
बेसिल जोसफ ने बेटी संग साझा की तस्वीर
बेसिल जोसफ द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में निर्माता अभिनेता ने अपनी बेटी को गोद में उठाया हुआ है। जबकि उनकी पत्नी अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुईं है। दोनों ने अपने परिवार की नई सदस्य यानी की अपनी बेटी की बेहद खुशी के साथ स्वागत किया है। बेसिल ने अपने ट्वीट में लिखा है- खुशी के हमारे छोटे से बंडल के आने पर घोषणा करते हुए बहुत एक्साइटेड हूं, होप एलिजाबेथ बेसिल! उसने पहले ही हमारे दिल को चुरा लिया है और हम अपनी अनमोल बेटी के प्यार में डूबे हुए हैं। हम उसे बड़े होते हुए देखने के लिए हर दिन उससे कुछ सीखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं।
Maharana: हॉटस्टार स्पेशल्स ‘महाराणा’ में गुरमीत चौधरी निभाएंगे टाइटल रोल, ओटीटी ने जारी किया पहला पोस्टर
Thrilled to announce the arrival of our little bundle of joy, HOPE ELIZABETH BASIL ! She has already stolen our hearts and we are over the moon with love for our precious daughter.We can't wait to watch her grow and learn from her every day pic.twitter.com/RpQoLaCdm0
— basil joseph (@basiljoseph25) February 15, 2023
मीनल मुरली से हासिल की प्रसिद्धि
निर्माता के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस भी लगातार बधाइयां दे रहे हैं। उन्होंने छोटी बच्ची पर प्यार की बौछार कर दी है। एक फैन ने लिखा बहुत बहुत बधाई, वेलकम होप, वेलकम फादरहुड। बधाई हो। आपको बता दें कि बीते साल बेसिल ने मलयालम सुपरहिट फिल्म मीनल मुरली से प्रसिद्धि हासिल की थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। मीनल मुरली एक पड़ोस के दर्जी की कहानी थी, जो बिजली की चपेट में आ जाता है और उसे सुपर हीरो शक्तियां मिल जाती हैं। फिल्म में टोविनो थॉमस (जैसन) को सुपरहीरो के रूप में और गुरु सोमसुंदरम (शिबू) को उनकी दासता के रूप में दिखाया गया है।
Shehzada BO Prediction: पठान के साथ यह फिल्म भी बढ़ाएगी कार्तिक की मुश्किल? जानिए कैसा होगा 'शहजादा' का भविष्य