फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tunisha Sharma Suicide case These five questions arose after the death of alibaba dastan e kabul actress

Tunisha Death: तुनिशा ने को-स्टार के मेकअप रूम में क्यों की आत्महत्या? एक्ट्रेस की मौत के बाद उठे ये पांच सवाल

Sun, 25 Dec 2022 09:23 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 25 Dec 2022 09:23 AM IST
सार

महज 20 साल की उम्र में तुनिशा शर्मा की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अभिनेत्री का मौत को गले लगाने के पीछे क्या कारण हो सकता है, इसको लेकर अब ये पांच सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन
Tunisha Sharma Suicide case These five questions arose after the death of alibaba dastan e kabul actress
तुनिशा शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अभिनेत्री अपने को-स्टार के मेकअप रूम में मृत मिली थीं। तुनिशा की मौत अपने पीछे कई तरह के सवाल छोड़ गई है, जिनके सवाल न सिर्फ उनके परिवार या दोस्त बल्कि आम जनता भी जानना चाहती है। महज 20 साल की उम्र में तुनिशा का मौत को गले लगाने के पीछे क्या कारण हो सकता है और उन्होंने फांसी लगाने के लिए अपने को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम को ही क्यों चुना? इस तरह के पांच सवाल तुनिशा की मौत के बाद से ही उठ गए हैं, जिनके जवाब हर कोई जानना चाहता है। ऐसे में पुलिस से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द वह इन सवालों का जवाब ढूंढ निकालेगी।

विज्ञापन


Tunisha Death: 10 दिन बाद 21वां बर्थडे मनाने वाली थीं तुनिशा, बीते साल परिवार संग सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल
विज्ञापन

 
तुनिशा की मौत के बाद उठ रहे ये सवाल
 
1. तुनिशा ने अपनी मौत से कुछ घंटों पहले ही इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें वह मेकअप कराती हुई नजर आ रही थीं। आखिरी वीडियो में तुनिशा के बालों को संवारा जा रहा था। ऐसे में चंद घंटों में ऐसा क्या हो गया कि तुनिशा को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा? 
विज्ञापन
विज्ञापन

2. तुनिशा की मौत के बाद पुलिस ने सेट पर मौजूद यूनिट के सभी लोगों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि एक्ट्रेस ने को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में आत्महत्या की है। शीजान जब अपना शॉट देकर मेकअप रूम में वापस पहुंचे, तो दरवाजा बंद था और जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह तुनिशा को देखकर दंग रह गए। ऐसे में सवाल उठता है कि तुनिशा ने शीजान के मेकअप रूम को ही क्यों चुना? 

3. 20 साल की उम्र में तुनिशा ने अली बाबा- दास्तान ए काबुल में लीड रोल निभा रही थीं। वहीं, वह फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं। करियर के हिसाब से वह छोटी उम्र में ही काफी अच्छा कर रही थीं। फिर उन्होंने यह रास्ता क्यों अपनाया?



 
4. तुनिशा के बारे में जितने भी लोगों से पुलिस ने बात की, तो पता चला कि वह काफी शमिजाज लड़की थीं। सेट पर भी वह हमेशा मस्ती करती रहती थीं। मौत से कुछ घंटों पहले तुनिशा ने अपना फोटो ही नहीं एक वीडियो भी शेयर किया था। फिर कुछ घंटों बाद ही तुनिशा ने मौत को क्यों गले लगा लिया?

5. तुनिशा ने आत्महत्या करने के लिए शीजान का मेकअप रूम ही क्यों चुना? सेट पर शूटिंग चल रही थी, काफी लोग भी मौजूद थे। ऐसे में किसी ने आत्महत्या करते हुए तुनिशा को देखा कैसे नहीं? 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed