फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TRP and GRP Ratings - Week 13

'बालिका वधु' की रैंकिंग गिरी, आया छठें नंबर पर

Fri, 05 Apr 2013 11:37 AM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Fri, 05 Apr 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
TRP and GRP Ratings - Week 13

इंडियन एंटरटेनमेंट टेलीविजन के 13वें सप्ताह की टैम रेटिंग में कई शो टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

विज्ञापन


लेकिन इस बार लगभग हर शो की रेटिंग पिछले सप्ताह के मुकाबले कम हुई है।

आइए जानें कौन से शो इस सप्ताह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने में कामयाब हुए।

'बालिका वधु' की रैंकिंग और रेटिंग गिरी
कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'बालिका वधु' की रेटिंग लगातार गिरती जा रही है। कुछ नया ट्विस्ट ना आने के कारण इस धारावाहिक की रेटिंग इतनी कम हो गई है कि ये छठें नंबर पर आ गया है।

वहीं स्टार प्लस पर प्रसारित धारावाहिक 'वीरा' की रेटिंग भी 'बालिका वधु' के बराबर पहुंच गई है।

'स्टार गिल्ड अवॉर्ड' आया नंबर दो पर
स्टार प्लस चैनल पर बीते सप्ताह प्रसारित हुए 'स्टार गिल्ड अवॉर्ड' को इतना पसंद किया गया कि टॉप 10 लोकप्रिय शो में ये अवॉर्ड समारोह नंबर दो पर पहुंच गया।
विज्ञापन


दरअसल, पहली बार सलमान खान ने किसी अवॉर्ड समारोह की मेजबानी की थी, इसी कारण इसे खूब देखा गया।

टॉप 3 धारावाहिकों में आया 'तारक मेहता...'
सब टीवी पर प्रसारित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इस बार भी पिछली बार की तरह टॉप 3 लोकप्रिय शो में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है।

वहीं हर बार की तरह इस सप्ताह की रेटिंग में भी स्टार प्लस के 'दीया और बाती हम' और 'प्यार का दर्द...' धारावाहिक टॉप 3 की रैकिंग में रहे।

'सपने सुहाने...' की रेटिंग में हुआ इजाफा
जीटीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'सपने सुहाने लड़कपन के' धारावाहिक की रेटिंग इस बार काफी बढ़ गई है।

सब टीवी का होली आयोजन भी टॉप 10 में
इस बार सब टीवी की होली को खूब देखा गया। इस सप्ताह टॉप 10 में 'सब की होली' को भी अच्छी रेटिंग मिली है।

दिलचस्प बात ये है कि 'सब की होली' की रेटिंग 'बालिका वधु' से भी ज्यादा है। इसी के साथ स्टार प्लस का धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' भी टॉप 10 में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप 10 में लोकप्रिय अन्य शो
स्टार प्लस का 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'। जी टीवी का 'कुबूल है', 'पवित्र रिश्ता' और 'इंडिया के बेस्ट ड्रामेबाज'।

कलर्स चैनल पर प्रसारित 'मधुबाला- एक इश्क, एक जुनून', 'उतरन' और 'सुसराल सिमर का' इस सप्ताह टॉप 10 लोकप्रिय धारावाहिकों की श्रेणी में शामिल है।

सभी मनोरंजन चैनल अपनी रैकिंग में बरकरार
पिछले सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी लोकप्रिय मनोरंजन चैनल अपनी रैकिंग बरकरार रखे हुए हैं।

नंबर वन की पोजीशन पर स्टार प्लस, नंबर दो पर जीटीवी, नंबर तीन पर कलर्स हैं। वहीं सोनी टीवी, सब टीवी और लाइफ ओके चार, पांच और छह की पोजीशन पर हैं।

देखना होगा कि आने वाले सप्ताह की टैम रेटिंग में कौन सा धारावाहिक और रियलिटी शो किसको मात देकर टॉप 10 लोकप्रिय शो की लिस्ट में अपनी जगह बनाता है और किस मनोरंजन चैनल की रेटिंग में उतार-चढ़ाव आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed