सोशल मीडिया: तस्वीरों पर अश्लील कमेंट करने वाले यूजर को टीना दत्ता ने सिखाया सबक, बोला- माफ कर दो दीदी
- ग्लैमरस और बोल्ड फोटोशूट से चर्चा में आईं टीना दत्ता
- टीना दत्ता की तस्वीरों पर शख्स ने किए भद्दे कमेंट्स
- उतरन फेम अभिनेत्री ने यूं दिया जवाब
विस्तार
टीना दत्ता ने यूजर को सिखाया सबक
दरअसल टीना ने टॉपलेस फोटोशूट करवाया था जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा था। उनकी इन तस्वीरों को देखकर कुछ फैंस उनके दीवाने हो गए तो कई लोग ऐसे भी रहे जो उन्हें ट्रोल करने लगे। इतना ही नहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने हदें पार करते हुए कमेंट्स में भद्दी गालियां लिखीं। हालांकि टीना दत्ता भी चुप नहीं बैठीं और उन्होंने यूजर्स को इस अंदाज में जवाब दिया कि उनकी बोलती बंद हो गईं। टीना ने बताया कि एक यूजर उनसे माफी मांगते हुए उन्हें दीदी कहने लगा।
टीना दत्ता की इन बातों से यूजर काफी घबरा गया उसने लिखा, 'इसके लिए मुझे बहुत दुख है दी'। यूजर को माफी मांगता देख टीना ने जवाब दिया, 'और मैं अचानक से दी कैसे बन गई'। बता दें कि टीना ने कमेंट सेक्शन डीएक्टिवेट कर दिया है। टीना ने कमेंट सेक्शन में इन टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट्स साझा करते हुए यूजर और साइबर इनवेस्टिगेटर को भी टैग किया। बता दें कि शो 'उतरन' में इच्छा के किरदार से टीना ने सुर्खियां बटोरीं थीं। इसके अलावा वो शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ चुकी हैं।