फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   The Kapil Sharma Show: Shilpa Shetty revealed the badshah secret introduced the audience to the new talent of the singer

The Kapil Sharma Show: शो में पहुंचीं शिल्पा शेट्टी ने खोला बादशाह का राज, दर्शकों को कराया सिंगर के नए हुनर से रूबरू

Fri, 25 Feb 2022 11:07 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 25 Feb 2022 11:07 PM IST
सार

इस हफ्ते शो में शिरकत करेंगे टीवी के मशहूर टैलेंट रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में बतौर जज नजर आ रहे सिंगर बादशाह, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और मनोज मुंतशिर।

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: Shilpa Shetty revealed the badshah secret introduced the audience to the new talent of the singer
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी सीरियल 'द कपिल शर्मा शो' में हर हफ्ते कई मशहूर कलाकार बतौर मेहमान नजर आते हैं। शो बीते कई समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। ऐसे में मनोरंजन जगत की जानी-मानी हस्तियों के शो में शिरकत करने से इसमें चार चांद लग जाते हैं। इसी क्रम में इस हफ्ते शो में बतौर मेहमान नजर आएंगे टीवी के मशहूर टैलेंट रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में बतौर जज नजर आ रहे सिंगर बादशाह, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और मनोज मुंतशिर।

विज्ञापन

 

इस दौरान शो के होस्ट कपिल शर्मा शो में शिरकत करने वाले इन कलाकारों के कई राज भी खोलते नजर आएंगे। इतना ही नहीं इस दौरान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बादशाह के एक राज से नेशनल टीवी पर सबके सामने पर्दा उठाती भी नजर आएंगी। इतना ही नहीं इस दौरान शो में शिरकत करने वाले बादशाह के एक नए हुनर के बारे में भी दर्शकों को पता चलने वाला है।

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: Shilpa Shetty revealed the badshah secret introduced the audience to the new talent of the singer
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बेहतरीन सिंगर और रैपर होने के साथ ही बादशाह शानदार मिमिक्री भी करते हैं। इस बारे में खुद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने शो के दौरान जानकारी दी। सोनी चैनल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के इस एपिसोड की एक वीडियो क्लिप शेयर की है।

 

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: Shilpa Shetty revealed the badshah secret introduced the audience to the new talent of the singer
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आई इस वीडियो में कपिल की रिक्वेस्ट पर बादशाह मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं। दर्शन कपिल उनसे कहते हैं कि वह किसी की भी नकल कर के दिखाएं। जिसके बाद बादशाह तहलका फिल्म के डॉन्ग की नकल करते नजर आते हैं। इस दौरान बादशाह फिल्म तहलका में डॉन्ग की भूमिका निभाने वाले अमरीश पुरी का हिट डायलॉग बोलते नजर आए।

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: Shilpa Shetty revealed the badshah secret introduced the audience to the new talent of the singer
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा शो में पहुंचे तीनों कलाकार कपिल शर्मा के साथ काफी मस्ती मजाक करते भी दिखाई दिए। शो का यह प्रोमो देख कहा जा सकता है कि इस सप्ताह आने वाला यह एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। ऐसे में दर्शक बेसब्री से इस हफ्ते के अंत में प्रसारित होने वाले इस एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed