फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   The Kapil Sharma Show Krushna Abhishek asked Alia Bhatt a funny question related to Kapoor the actress started shying after hearing

The Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक ने आलिया भट्ट से ‘कपूर’ से जुड़ा पूछा मजेदार सवाल, सुनकर शर्माने लगीं एक्ट्रेस

Mon, 27 Dec 2021 10:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 27 Dec 2021 10:29 PM IST
सार

'द कपिल शर्मा शो' के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें कृष्णा अभिषेक, आलिया भट्ट से एक मजेदार सवाल करते नजर आते हैं। वह आलिया से कपूर के बारे में पूछते हैं। 

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show Krushna Abhishek asked Alia Bhatt a funny question related to Kapoor the actress started shying after hearing
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह और रणबीर कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खास बात ये है कि अब आलिया अपने बॉयफ्रेंड रणबीर के बारे में खुलकर बोलती हुई नजर आती हैं और इसी वजह से जहां भी आलिया भट्ट जाती हैं तो उनके सामने रणबीर कपूर का जिक्र जरूर होता है। इन दिनों आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म ‘RRR’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी कड़ी में आलिया भट्ट अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं। यहां भी जब आलिया के सामने रणबीर कपूर का जिक्र हुआ, तो वह शर्मा गईं।

विज्ञापन

 
दरअसल, सोशल मीडिया पर चैनल ने अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें आलिया के साथ राम चरण, Jr NTR और एसएस राजामौली नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जाता है कि कृष्णा अभिषेक अपने अंदाज में सभी को हंसाते हैं। इस दौरान वह आलिया से एक मजेदार बात कहते हैं, जिसे सुनकर सभी हंसने लगते हैं। कृष्णा कहते हैं, ‘आलिया मुझे आपकी वो फिल्म बहुत अच्छी लगी थी कपूर एंड सन्स। उसका सीक्वल कब आ रहा है?’ कृष्णा की इस बात पर कपिल हैरान रह जाते हैं और वह पूछते हैं, ‘कौन सा सीक्वल?’ तब कृष्णा जो बोलते हैं, उसे सुनकर आलिया अपना चेहरा दूसरी ओर घूमा लेती हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


 
कपिल की बात सुनकर कृष्णा जवाब में कहते हैं, ‘कपूर एंड बहूज।’ कृष्णा की ये बात सुनते ही आलिया भी हंसने लगती हैं। इस दौरान वह शर्म की वजह से इधर-उधर देखने लगती हैं। आलिया के अलावा, राम चरण और Jr NTR भी कृष्णा की बात सुनकर हंसने लगते हैं। हालांकि, शो में कृष्णा के साथ कपिल भी आलिया को छेड़ते हैं। वह आलिया से कहते हैं, ‘आपने RRR फिल्म स्क्रिप्ट पढ़कर करने के लिए हां कहा था या फिर सिर्फ R सुनकर हां बोल दिया था।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


 

आलिया भट्ट ने फिल्म ‘RRR’ से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। इस फिल्म में आलिया राम चरण की लव इंटरेस्ट के रोल में हैं। फिल्म एसएस राजामौली ने डायरेक्ट की है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 7 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed