फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   The Great Indian Kapil Show Promo sonakshi sinha zaheer iqbal shatrughan poonam grace shaadi special episode

TGIKS Promo: 'भैया, सैयां से मिलो...,' सोनाक्षी सिन्हा ने लिए कपिल के मजे, शत्रुघ्न पर भारी पड़ीं पत्नी पूनम

Wed, 20 Nov 2024 02:23 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 20 Nov 2024 02:23 PM IST
सार

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का अगला एपिसोड शादी स्पेशल होने जा रहा है। इसमें सिन्हास एंट्री लेते और मस्ती-मजाक का डबल डोज देते नजर आएंगे। 
 

विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show Promo sonakshi sinha zaheer iqbal shatrughan poonam grace shaadi special episode
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा बनने वाले हैं। जोड़े को शो के आगामी एपिसोड में अनुभवी अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ देखा जाएगा। इस एपिसोड का शीर्षक 'शादी स्पेशल' दिया गया है। निर्माताओं ने एपिसोड का एक प्रोमो साझा किया है, जिसमें पूनम अपने पति शत्रुघ्न के बारे में कई राज खोलती नजर आ रही हैं, जबकि सोनाक्षी और जहीर अपनी हंसी को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। प्रोमो ढेर सारी मौज-मस्ती और हंसी-मजाक का वादा करता है। 

विज्ञापन

सोनाक्षी ने ली कपिल की चुटकी 

प्रोमो की शुरुआत में सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं, 'जिसको भी शादी करनी है कपिल के शो पर जाओ या उसको भैया बुलाना शुरू करो।' इसके बाद वह कपिल को जहीर इकबाल से मिलवाते हुए कहती हैं, 'भैया मेरे सैयां से मिलो।' एपिसोड में तब मजेदार मोड़ आता है जब पूनम सिन्हा सेंटर स्टेज पर आ जाती हैं और वह शत्रुघ्न सिन्हा के राज खोलती रहती हैं।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम ने खोले शत्रुघ्न के राज

जब अर्चना पूरन सिंह शत्रुघ्न से पूछती हैं कि क्या उन्होंने कभी पूनम को 'सॉरी' कहा है, तो वह तुरंत जवाब देती हैं, 'ये कभी सॉरी बोले। भगवान वो दिन भी क्या दिन होगा।' वहीं, पूनम एक गेम के दौरान शत्रुघ्न के धैर्य के बारे में पूछे जाने पर उन्हें दो नंबर देती हैं, तो अनुभवी अभिनेता भी नहीं शर्माते हैं और कहते हैं, 'अरे कपिल इतने साल से झेल रहा हूं ये धैर्य ही है ना।' 

कब और कहां देख सकेंगे एपिसोड? 

निर्माताओं ने मजेदार वीडियो को कैप्शन के साथ साझा किया, 'सब को खामोश करने आ रहे हैं…सिन्हास।' सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा को द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए एपिसोड, इस फनीवार, रात 8 बजे, केवल नेटफ्लिक्स पर देखें। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नवीनतम एपिसोड 22 नवंबर, 2024 को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग सिन्हास को कपिल के शो में देखने के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

 

Kundali Bhagya: ‘प्रीता’ के बाद ‘राजवीर लूथरा’ ने कुंडली भाग्य को कहा अलविदा, प्रशंसकों में छाई उदासी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed