Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shraddha Arya and Paras Kalnawat quits Kundali Bhagya Show Fans are saddened after announcement

Kundali Bhagya: ‘प्रीता’ के बाद ‘राजवीर लूथरा’ ने कुंडली भाग्य को कहा अलविदा, प्रशंसकों में छाई उदासी

Wed, 20 Nov 2024 08:01 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 20 Nov 2024 08:01 AM IST
सार

Kundali Bhagya: टीवी के मशहूर शो ‘कुंडली भाग्य’ के दो मुख्य कलाकारों ने शो छोड़ने की घोषणा की है। उनके शो छोड़ने की खबर मिलने के बाद प्रशंसकों में उदासी का माहौल है।
 

विज्ञापन
Shraddha Arya and Paras Kalnawat quits Kundali Bhagya Show Fans are saddened after announcement
कुंडली भाग्य - फोटो : इंस्टाग्राम @paras_kalnawat

विस्तार

सात वर्षों से ‘कुंडली भाग्य’ दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो जब से शुरू हुआ इसने अच्छा प्रदर्शन किया और प्रशंसकों का चहेता शो बना। अपने इस सफर में टीआरपी में सबसे ऊपर रहने से लेकर इस बार शो के गिरते नंबर और बदलते कलाकारों तक इसने कई उतार-चढ़ाव देखे। मां बनने वाली श्रद्धा आर्या ने इस शो को छोड़ दिया है। अभिनेत्री के बाद शो में मुख्य किरदार निभाने वाले पारस कलनावत ने भी शो को अलविदा कहा है।
विज्ञापन


पारस कलनावत ने की घोषणा
पारस कलनावत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट साझा कर शो छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट लिखी। अभिनेता ने लिखा,"हर शुरुआत का एक अंत होता है और हर अंत एक नई शुरुआत है। अलविदा कहना आसान नहीं है, लेकिन मैं एक ऐसे शो को अलविदा कह रहा हूं जो मेरे दिल के सबसे करीब था और एक ऐसा शो जिसने मेरी जिंदगी की कहानी में जादू की तरह काम किया, शुक्रिया। पूरी प्रोडक्शन और डायरेक्शन टीम, मेरे सभी को-एक्टर्स और क्रू मेंबर्स जो मेरे लिए परिवार की तरह थे। मैं इस मौके के लिए हमेशा आभारी रहूंगा। मैं अपने इंस्टा फैम और आप सभी का शुक्रिया कैसे न करूं जो मेरे सफर में मेरा साथ दे रहे हैं। मैं आप सभी के बिना कुछ भी नहीं हूं और मुझे बस आपके प्यार और समर्थन की जरूरत है। अपने सफर के एक और अध्याय को शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता। मेरा विश्वास करो यह अध्याय आपके दिमाग को हिला देगा। आप सभी को प्यार। राजवीर लूथरा के रूप में विदा ले रहा हूं।”
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by PARAS BHUSHAN KALNAWAT (@paras_kalnawat)

विज्ञापन
विज्ञापन


जेनरेशन लीप के बाद हुई थी पारस की एंट्री
बता दें कि कुछ साल पहले शो में जेनरेशन लीप के बाद पारस को मुख्य किरदार निभाने के लिए चुना गया था। पारस के साथ सना सैयद ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि, कुछ महीने पहले प्रेगनेंसी के कारण सना ने शो छोड़ दिया था। अब श्रद्धा आर्या और पारस ने भी इसे अलविदा कह दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)



श्रद्धा आर्या ने भी भावुक नोट लिखा
अभिनेत्री श्रद्धा आर्य ने भी शो छोड़ने की घोषणा के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, आप विश्वास नहीं करेंगे कि मैंने इस कैप्शन को कम से कम 25 बार लिखा और डिलीट किया क्योंकि, कुछ भी नहीं, कोई भी शब्द सही मायने में वर्णन नहीं कर सकता कि इस पल मेरे दिल में क्या है।” श्रद्धा आर्या ने इस मशहूर शो में प्रीता का किरदार निभाया है। उन्होंने ने शो में उन्हें मौका देने के लिए इसकी निर्माता एकता कपूर का धन्यवाद भी किया। दोनों कलाकारों के शो छोड़ने से प्रशंसकों में उदासी छाई हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed