फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   the age of lions animated series for adult

व्यस्कों के लिए तैयार हो रही है यह एनीमेटेड सिरीज़

Thu, 04 Apr 2013 05:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 04 Apr 2013 05:57 PM IST
विज्ञापन
the age of lions animated series for adult

भारतीय टेलीविजन पर पहली बार युवाओं और वयस्कों के लिए इतिहास से प्रेरित और कुछ किताबों के मशहूर चरित्रों की एनीमेटेड सीरिज बनाई जाएगी।

विज्ञापन


इस सिरिज में खासतौर पर उन नॉवेल्स के चरित्रों को भी लिया जाएगा जो युवाओं और व्यस्कों को ध्यान में रखकर लिखे गए थे और बहुत मशहूर है।

टीवी पर ये साहस मुंबई के स्टूडियो (Mumbai anime club) ने किया है जो कि 13 से 25 साल की उम्र के लोगों को टारगेट करेगा।

मुंबई मिरर डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, ये टीवी सिरिज 'द एज ऑफ लॉयन्स' के नाम से इस साल के अंतिम तक प्रसारित हो सकती है।

'द लीजेंड्स ऑफ एवॉन 9', 'दक्ष' और 'रामायाण' जैसे ग्राफिक्स नॉवेल्स पर काम कर चुके चीफ स्क्रिप्ट राइटर शामिक दास गुप्ता के मुताबिक, हमें विश्वास है कि भारत में युवाओं और व्यस्कों की बहुत बड़ी मार्केट है जो कि 'हैरी पॉटर', 'हंगर गेम्स' और 'द इम्मोरटल ऑफ मेलूआ' जैसी चीजें पढ़ते हैं।
विज्ञापन


वहीं दास गुप्ता ये भी कहते हैं कि जापान और यूएसए में युवा और वयस्क भारी तादात में एनीमेशन देखते हैं।

गौरतलब है कि विदेशों में बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि युवा और वयस्कों के लिए भी खूब एनीमेटेड प्रोग्राम्स बनाए जाते हैं।

दास गुप्ता के मुताबिक, 'द एज ऑफ लॉयन्स' सिरिज की यूएसपी इसका कॉन्टेन्ट होगा। 'ऐसे में इस सिरिज की कहानी कार्टून्स से थोड़ी अलग होगी।

यह उनके मुकाबले कॉम्प्लेक्स होगी, इसमें मल्टिलेयर्ड स्ट्रक्चर को फॉलो किया जाएगा। इस सीरीज में एंपरर अशोका और चाणक्य जैसे हिस्टोरिकल कैरक्टर्स होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन शुरूआत में 'द एज ऑफ लॉयन्स' में दो पात्रों को दिखाया जाएगा दृष्टि और प्रखर। ये दोनों अपने मूल (origins) का पता लगाने एक यात्रा पर निकले हैं।

दरअसल, 'द एज ऑफ लॉयन्स' में युद्धग्रस्त मौर्य साम्राज्य के बारे में दिखाया जाएगा।

मुंबई स्टूडियो के चीफ एनीमेशन निर्देशक जैजिल होमावाजीर के मुताबिक, ये एनीमेशन ठीक उसी तरह दिखाई देगा जैसे 'अर्जुनः द वॉरियर प्रिंस' में दिखाई दिया था।

ये एनीमेशन भारतीयों की भावनाओं और संवेदनशीलता को भी ध्यान में रखेगा।

इस शो की खूबसूरती इसमें दिखाई गई डिटेल्स होंगी। दो साल की रिसर्च के बाद ये सब कुछ निर्णय लिया गया है।

जैजिल कहते हैं कि, इस एनीमेशन सिरिज को हम पहले भारत में फिर यूएस और जापान में प्रसारित करेंगे।

'द एज ऑफ लॉयन्स' तीन सीजन सिरिज में दिखाया जाएगा। हर सीजन में 26 एपीसोड दिखाए जाएंगे।

इनके टीजर लॉन्च हो चुके हैं। अब देखना होगा कि भारत में इस एनीमटेड सिरिज को युवा और व्यस्कों के बीच कितना पसंद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed