फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tejasswi Prakash Karan Kundra leaked kissing video viral on internet

Viral Video: तेजस्वी-करण का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक! ऐसी हरकत करते नजर आए दोनों कलाकार

Mon, 01 Aug 2022 05:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 01 Aug 2022 05:43 PM IST
सार

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक इंटीमेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह दोनों किस करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Tejasswi Prakash Karan Kundra leaked kissing video viral on internet
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा - फोटो : social media

विस्तार

छोटे पर्दे के पॉपुलर कपल्स में से एक माने जाने वाले करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह टेलीविजन इंडस्ट्री की उन  मशहूर जोड़ियों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के ऊपर जमकर प्यार लुटाते हैं। बिग बॉस के 15वें सीजन में करीब आए   करण और तेजस्वी आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' से एक-दूसरे के करीब आए करण-तेजस्वी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी कारण वह आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं, लेकिन इस बार उनका एक रोमांटिक वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है। इस वीडियो में तेजरन का एक निजी मोमेंट कैप्चर हो गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले तेजस्वी और करण कुंद्रा एक पार्टी में पहुंचे थे, जहां दोनों ने जमकर पोज भी दिए। लेकिन इसी बीच करण और तेजस्वी का एक इंटीमेट वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। वायरल होती इस वीडियो में करण और तेजस्वी एक-दूसरे को किस करते दिख रहे हैं। तेजस्वी को नहीं पता था कि वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला वह बोलने लगी की इसे प्लीज पोस्ट मत करना..... मत करना। जहां तेजस्वी नहीं चाहती थीं कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर आए, वहीं करण को इसके सोशल मीडिया पर आने से कोई दिक्कत नहीं थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

करण और तेजस्वी का यह वीडियो एक बर्थडे पार्टी का है, जिसमें मौनी रॉय भी नजर आ रही हैं। इनके साथ ही पार्टी में और भी कई सितारे मौजूद थे। यूजर्स उनके इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। कोई उनके इस प्राइवेट मोमेंट को शो ऑफ बता रहा है, तो कोई बोल रहा है कि 'किसी ने स्टोरी पोस्ट कर दी है अब डिलीट करने से कुछ नहीं होगा।' यह पहली बार नहीं है जब करण और तेजस्वी का कोई इंटीमेट वीडियो सामने आया है। इससे पहले भी उनके इस तरह की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ चुके हैं।  

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश इन दिनों एकता कपूर की मशहूर फ्रेंचाइजी 'नागिन' के छठवें सीजन में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आ रही हैं। इसके साथ ही हाल ही में खबर आई थी कि तेजस्वी प्रकाश बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' से बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed