Tejasswi Prakash House: मुंबई में आलीशान घर में रहती हैं तेजस्वी प्रकाश, मंदिर देख खुश हो जाएगा आपका मन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। तेजस्वी ने कई हिट टीवी सीरियल्स में काम किया है। एक्ट्रेस बिग बॉस 15 में नजर आ रही हैं। घर में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की नजदीकियां भी बढ़ रही हैं। करण कई बार तेजस्वी को अपनी फीलिंग के बारे में बता चुके हैं और दोनों के रिश्ते को फैंस भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दूसरी तरफ शो में तेजस्वी प्रकाश की गेम को भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में फैंस तेजस्वी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। आज हम आपको तेजस्वी प्रकाश के आलीशान घर के बारे में बताना जा रहे हैं, जिसे एक्ट्रेस ने काफी प्यार से सजाया है।
शानदार है एक्ट्रेस का घर
तेजस्वी प्रकाश का मुंबई में एक आलीशान घर है, जिसमें एक्ट्रेस ने आराम की सभी चीजों को शामिल किया है। एक्ट्रेस ने काफी खूबसूरती से अपने घर को सजाया है, जहां से वह अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
खूबसूरत मंदिर
तेजस्वी प्रकाश भगवान में काफी विश्वास रखती हैं। बिग बॉस में भी वह कई बार गणपति बप्पा का नाम लेते हुए नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस के घर में एक खूबसूरत मंदिर है, जहां पर तेजस्वी ने गणपति बप्पा की मूर्ति को विराजमान किया हुआ है।
तेजस्वी प्रकाश का बेडरूम काफी सुंदर है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनके बेडरूम की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने अपना बेडरूम को काफी सिंपल रखा हुआ है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचता है।
लिविंग एरिया
तेजस्वी प्रकाश ने अपने लिविंग रूम को ऑल व्हाइट टच दिया हुआ है। उन्होंने अपने लिविंग रूप को काफी आरामदायक बनाया हुआ है, जहां पर वह अक्सर अपने फ्री टाइम को एंजॉय करती रहती हैं।