फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tanaaz Irani will seen in serial Apna Bhi Time Aayega as negative role

घमंडी महारानी का किरदार निभाएगी यह चुलबुली अभिनेत्री, वर्ग भेद पर चोट करेगा यह टीवी शो

Sat, 26 Sep 2020 01:53 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 26 Sep 2020 01:53 PM IST
सार

  • शो में तनाज का किरदार नकारात्मक है।
  • यह किरदार मिलने पर तनाज को इस बात की खुशी है।

विज्ञापन
Tanaaz Irani will seen in serial Apna Bhi Time Aayega as negative role
तनाज ईरानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

टीवी और फिल्मों की अभिनेत्री तनाज ईरानी 20 अक्टूबर से शुरू हो रहे धारावाहिक 'अपना भी टाइम आएगा' में एक मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाली हैं। वर्ग भेद और ऊंच नीच पर प्रकाश डालने वाले इस शो में उनका किरदार जयपुर के राजावत खानदान की महारानी राजेश्वरी सिंह रावत का होगा। शो की कहानी के हिसाब से यह एक नकारात्मक किरदार है जो अपने राजसी घमंड से भरा हुआ है। यह किरदार मिलने पर तनाज को इस बात की खुशी है कि नकारात्मकता उनके किरदार में होगी, न कि उनके पहनावे और दिखावटी मेकअप में। 

विज्ञापन


अपने किरदार के बारे में तनाज ने कहा, 'इस किरदार की भव्यता ने ही मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। वैसे मैं इस तरह के नकारात्मक किरदार रंगमंच पर पहले भी निभा चुकी हूं लेकिन यह मेरा पहला मौका होगा जब टीवी पर मैं इस तरह का कोई किरदार कर रही हूं। इससे पहले मैंने ज्यादातर खुशमिजाज और चुलबुली लड़की के किरदार निभाए हैं। लेकिन, एक कलाकार के रूप में अलग-अलग किरदारों से आपका पेट कभी नहीं भरता। वह हमेशा कुछ न कुछ नया प्रयोग करते रहना चाहता है। महारानी राजेश्वरी सिंह रावत एक कठोर औरत है जिसको खुश करना बहुत मुश्किल है। वह वर्ग भेद और वंश की महत्ता में बहुत विश्वास रखती है क्योंकि राजसी ठाट बाट उसके खून में हैं।'

विज्ञापन

Tanaaz Irani will seen in serial Apna Bhi Time Aayega as negative role
तनाज ईरानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो में तनाज का किरदार भले ही नकारात्मक है लेकिन उनकी वेशभूषा और मेकअप से यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। यही बात तनाज को सबसे बेहतर लगी। वह कहती हैं, 'महारानी राजेश्वरी सिंह रावत के लिए भव्यता उसके नाम में ही है। यह किरदार भले ही थोड़ा नकारात्मक है लेकिन उसका स्वभाव पतली भौंहें, लंबे नाखून और जरूरत से ज्यादा मेकअप से नहीं झलकता। मुझे खुशी है कि यह किरदार मुझे निभाने के लिए मिला जिसमें मेरे प्रशंसकों ने मुझे कभी नहीं देखा। मुझे लगता है कि वह इसे जरूर पसंद करेंगे। इस शो के अंदर वह मुझे ज्यादातर सिल्क की साड़ियां और वजनदार गहनों से लदा हुआ पाएंगे जो मेरे अवतार को और ज्यादा बल देते हैं।'

यह कहानी इस राजसी परिवार के नौकरों के मुखिया की बेटी रानी की है जो अपनी जड़ों से बंधकर नहीं रहना चाहती। वह अपनी पृष्ठभूमि से ऊपर उठकर आजाद सोच के साथ अपनी किस्मत लिखती है और वर्ग भेद की सीमाओं से परे जाकर अमीरों के बीच अपनी एक अलग जगह बनाती है। यह सपना उसके पिता का था जो उसे पूरा न कर सके। शो में इस किरदार रानी के रूप में अभिनेत्री अनुष्का सेन दिखाई देंगी और रानी के पिता का किरदार निभाएंगे प्रतीश वोरा। 

पढ़ें: ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण से एनसीबी की पूछताछ जारी, इन 10 सवालों के अभिनेत्री को देने होंगे जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed