फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tagore famous novel gora on tv serial

टैगोर के चर्चित उपन्यास ‘गोरा’ पर टीवी सीरियल

Sat, 27 Oct 2012 07:22 PM IST
मुंबई/हरि मृदुल
मुंबई/हरि मृदुल Updated Sat, 27 Oct 2012 07:22 PM IST
विज्ञापन
tagore famous novel gora on tv serial

गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर के बहुचर्चित उपन्यास ‘गोरा’ पर दूरदर्शन ने इसी नाम से एक धारावाहिक का निर्माण किया है। इसका प्रसारण 29 अक्तूबर से होगा। हर सोमवार और मंगलवार को रात साढ़े नौ बजे प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक के छब्बीस एपीसोड बनाए गए हैं। इस सीरियल की निर्माता गार्गी सेन और निर्देशक सोमनाथ सेन हैं।

विज्ञापन


गोरा के किरदार में गौरव द्विवेदी नजर आएं और उनके साथ विभिन्न भूमिकाओं में प्रभात रघुनंदन, स्वाति सेन, चंद्रहास तिवारी, अनुया भागवत और जॉयश्री अरोड़ा जैसे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से निकले नए कलाकार दिखाई देंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरुदेव ने इस उपन्यास में 1857 के विद्रोह के बाद के दशकों के सामाजिक हालातों का सजीव चित्रण किया है। यह उपन्यास 1907 से 1909 के बीच रचा गया था। गुरुदेव ने इस उपन्यास के जरिए राष्ट्रवाद, कट्टरवाद और रूढ़िवादिता पर चोट की है और गोरा के किरदार के माध्यम से एक बड़ी बहस को भी अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरदर्शन के महानिदेशक त्रिपुरारी शरण ने बताया कि यह एक महत्वाकांक्षी धारावाहिक है। इसमें मनोरंजन के साथ सामाजिक चेतना को भी पिरोया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस धारावाहिक के प्रसारण के साथ ही दूरदर्शन के स्वरूप में गुणात्मक बदलाव की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed