Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arjun Bijlani Break Silence On Talks About Wife Neha Eating Habits On Pati Patni Aur Panga 2

अर्जुन बिजलानी: पत्नी नेहा के खाने पर कमेंट कर ट्रोल हुए अभिनेता, अब दिया ट्रोलर्स को जवाब

Mon, 23 Nov 2026 11:21 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 23 Nov 2026 11:21 AM IST
सार

  • अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा इन दिनों शो 'पति पत्नी और पंगा 2' में नजर आ रहे हैं।
  • इस शो के एक एपिसोड में अभिनेता ने नेहा के खाने को लेकर बात की थी।
  • अर्जुन ने बताया था कि नेहा दिन के 16 घंटे खाती हैं और इसके बाद ही वह ट्रोल भी हुई थीं।

विज्ञापन
Arjun Bijlani Break Silence On Talks About Wife Neha Eating Habits On Pati Patni Aur Panga 2
अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी इन दिनों रियलिटी शो 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा 2' को लेकर चर्चा में हैं। शो में पत्नी नेहा स्वामी के साथ पहुंचे अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, शो के दौरान अर्जुन ने नेहा की खाने की आदतों को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे कुछ दर्शकों ने बॉडी शेमिंग बताया। अब इस पूरे मामले पर अर्जुन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सफाई देते हुए कहा है कि उनका इरादा नेहा के लुक्स पर टिप्पणी करना नहीं, बल्कि उनकी खान-पान की आदतों और सेहत को लेकर बात करना था।
विज्ञापन
Trending Videos

Arjun Bijlani Break Silence On Talks About Wife Neha Eating Habits On Pati Patni Aur Panga 2
अर्जुन बिजलानी, नेहा स्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब
अर्जुन के कमेंट के बाद एक्स पर एक यूजर ने उन पर पत्नी को नेशनल टेलीविजन पर बॉडी शेम करने का आरोप लगाया। यूजर ने उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए हिंदी शब्द 'चरना' पर भी सवाल उठाए, जिसका मतलब घास चरना होता है।

इस पर अर्जुन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी बातचीत सिर्फ खाने और खान-पान की आदतों को लेकर थी। अभिनेता ने लिखा, 'हमने खाने की आदतों के बारे में बात की थी। मैं उनकी बॉडी शेमिंग नहीं कर रहा था। आप लोग हर चीज को नकारात्मक नजरिए से देखते हैं। मेरा अपनी पत्नी को सेहत और खाने की आदतों के बारे में बताना प्यार है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।'

अर्जुन ने आगे कहा कि उन्हें इस बात से मतलब नहीं है कि दूसरे लोग अपने रिश्ते में क्या करते हैं, लेकिन वह अपनी पत्नी का ख्याल रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह नेहा को वही सलाह देते रहेंगे, जो उन्हें उनके लिए सही लगता है। इसी तरह नेहा भी उन्हें उनकी भलाई के लिए अपनी बात कह सकती हैं। एक्टर ने लिखा, 'इसलिए हम 23 साल से साथ हैं। नफरत करने वालों, आगे बढ़ो। इंटरनेट पर कमेंट करने के लिए कुछ और ढूंढो। बाकी आपकी मर्जी।'
विज्ञापन

Arjun Bijlani Break Silence On Talks About Wife Neha Eating Habits On Pati Patni Aur Panga 2
अर्जुन बिजलानी - फोटो : Instagram
शो में नेहा के खाने पर क्या बोले थे अर्जुन?
दरअसल, शो में होस्ट मुनव्वर फारूकी के साथ बातचीत के दौरान अर्जुन ने नेहा की खाने की आदतों पर मजाक करते हुए कहा था, 'नेहा शायद आठ घंटे सोती हैं, लेकिन 16 घंटे खाती रहती हैं।'

अर्जुन की यह बात सुनकर नेहा थोड़ी असहज नजर आईं। ऐसे में शो में मौजूद दिव्यांका त्रिपाठी ने माहौल संभालने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर नेहा खाती हैं तो वे सभी भी खाते हैं। इसके बाद दिव्यांका ने नेहा के साथ पिज्जा भी शेयर किया।

शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद कई दर्शकों ने अर्जुन के शब्दों पर नाराजगी जताई। कुछ लोगों का कहना था कि अपनी पत्नी के बारे में इस तरह की टिप्पणी दूसरे कंटेस्टेंट्स और दर्शकों के सामने करना सही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed