फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   taarak mehta ka ooltah chashmah producer asit modi on starcast fees shailesh lodha dayaben disha vakani return

TMKOC: शो छोड़ने वाले सितारों की बकाया फीस को लेकर असित मोदी का बयान, बोले- किसी का पैसा रखकर कहां जाऊंगा?

Wed, 15 Feb 2023 09:49 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 15 Feb 2023 09:49 AM IST
सार

'तारक मेहता' शो के सेट पर हुई मीडिया मीटिंग के दौरान असित मोदी ने शो से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए। असित मोदी ने सितारों की बकाया फीस के साथ दयाबेन की वापसी को लेकर भी बात की। 

विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah producer asit modi on starcast fees shailesh lodha dayaben disha vakani return
असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो जो पिछले कई साल से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। पिछले कुछ समय में शो में कई नए बदलाव देखने को मिले हैं, जिनकी वजह से यह विवादों में भी घिरा रहता है। शो को कई सितारे छोड़ चुके हैं और ऐसे में कहा जा रहा था कि मेकर्स की ओर से उन्हें पूरी पेमेंट नहीं दी गई है। पेमेंट न मिलने वालों में शैलेश लोढ़ा का नाम भी सामने आ रहा था और अब इस पूरे मामले पर प्रोड्यूसर असित मोदी का बयान सामने आया है।

विज्ञापन

सेट पर हुई मीटिंग में दिए जवाब
दरअसल, 'तारक मेहता' शो के सेट पर हुई मीडिया मीटिंग के दौरान असित मोदी ने शो से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए। जब असित मोदी से एक्टर्स की फीस न देने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'जो भी बातें कही जा रही हैं कि हमने पैसा नहीं दिया या कुछ भी, ऐसी कोई बात नहीं है। मैं किसी की मेहनत के पैसे जेब में रखकर कहां जाऊंगा? भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है। ऐसे कुछ नहीं है कि मैं लोगों का पैसा नहीं दूं, मुझे खुशी है कि मैं लोगों को हंसाता हूं।'
विज्ञापन

Love Again Trailer: 'लव अगेन' में सैम ह्यूगन के साथ बनी प्रियंका की जोड़ी, निक जोनस के कैमियो ने जीता दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को बताया एक परिवार
'तारक मेहता' को छोड़कर जाने पर असित मोदी ने कहा, '15 साल का सफर है...2008 में हमने शो को शुरू किया था। ज्यादातर सितारे वही हैं, कुछ लोग बदले हैं और इसी वजह से सब अलग-अलग है। मैं उन कारणों में नहीं जाना चाहता और मैं सबको जोड़कर रखता हूं। हमारे शो में कभी कोई कंट्रोवर्सी नहीं हुई, कुछ ऐसा झगड़ा नहीं हुआ। मैं हमेशा भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मेरी 2008 से जो भी टीम है, स्पॉटबॉय से लेकर मेकअप मैन, ड्रेस मैन और सितारों तक सब एक परिवार है और एक साथ रहकर काम करते हैं।'
TMOCK: वैलेंटाइंस डे पर जेठालाल को आ गई 'दयाबेन' की याद, बोले- अब तो पांच साल हो गए...

दयाबेन की वापसी को लेकर की बात
इसके आगे उन्होंने कहा, 'अगर कोई काम नहीं करना चाहता है, किसी से समस्या हो, किसी के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो या किसी को और कुछ करना हो, ऐसे में हम लोग उसे समझाते हैं और कर ही क्या सकते हैं। हमारी वजह से कोई शो छोड़कर जा रहा है, ऐसी कोई भी बात नहीं हैं।' वहीं, दिशा वकानी को लेकर असित मोदी ने कहा, 'अगर वह वापस आती हैं तो बहुत अच्छा है, लेकिन वह अपनी पारिवारिक जिंदगी को महत्व दे रही हैं। ऐसे में टप्पू वापस आया है, तो दयाबेन भी जल्द वापस आ जाएंगी। थोड़ा समय इंतजार कीजिए अब ज्यादा देर नहीं है। दया भाभी जल्द दिखेंगी।'
Rakhi Sawant: आदिल को बेल नहीं मिलने देना चाहती हैं राखी सावंत, एक्ट्रेस ने किया पति के प्लान का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed