फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Raj Anadkat Ready to returns to TV Read Details inside

Raj Anadkat: छोटे पर्दे पर वापसी को तैयार 'तारक मेहता...' फेम राज अनादकट, इस शो में आएंगे नजर

Wed, 08 May 2024 09:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 08 May 2024 09:06 PM IST
सार

टप्पू के किरदार से मशहूर हुए राज अनादकट दो साल बाद टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Raj Anadkat Ready to returns to TV Read Details inside
राज अनादकट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू के किरदार से घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता राज अनादकट  बीते दो साल से छोटे पर्दे से दूर चल रहे थे। हालांकि, अब उन्होंने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया है कि वे जल्द ही टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपने एक यूट्यूब व्लॉग में खुलासा किया कि वे जल्द ही एक नए शो में नजर आन वाले हैं। इसमें उनके साथ सना अमीन शेख भी दिखेंगी। 

विज्ञापन

Release Date: बाप-बेटी के रिश्तों पर फिर घूमा सुजीत सरकार का कैमरा, इस दिन रिलीज होगी अभिषेक की नई फिल्म

विज्ञापन

निभाएंगे मुख्य किरदार

हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने आगामी गुजराती शो के लिए पर बात करते हुए बताया कि इस शो में वे मुख्य किरदार निभाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस शो के लिए उत्साहित होने के साथ ही थोड़ा घबराए हुए भी हैं। अभिनेता ने जानकारी दी है कि वे आगामी शो के सेट पर भी गए थे और जल्द ही अपने व्लॉग पर इसकी एक झलक साझा करेंगे।

लोगों से की खास अपील

इस बातचीत में वे अपने किरदार पर कुछ भी बोलने से  बचते नजर आए। हालांकि, उन्होंने लोगों से वैसा ही समर्थन देने की अपील की जैसा उन्हें टप्पू के रोल में मिला था। राज अनादकट को तारक मेहता...में दिलीप जोशी के बेटे का किरदार निभाने की वजह से देशभर में लोकप्रियता हासिल हुई थी। 

विज्ञापन

इस वजह से लिया था ब्रेक

इस शो में उन्होंने पांच वर्ष तक काम किया था। हाल ही में एक यूट्यूब वीडियो में राज ने इस शो को छोड़ने पर बात भी की थी। उन्होंने बताया था कि विविध भूमिकाओं की तलाश और एक कलाकार के रूप में खुद को विकसित करने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया था। 
Bad Newz: विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी की 'बैड न्यूज' से जुड़ीं अनन्या पांडे, निभाएंगी दमदार किरदार!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed