फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actor Shailesh Lodha father is no more he share tragic news in emotional post

Shailesh Lodha: 'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के पिता का निधन, अभिनेता ने पोस्ट साझा कर बयां किया दर्द

Thu, 29 Aug 2024 08:11 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 29 Aug 2024 08:11 PM IST
सार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम अभिनेता शैलेश लोढ़ा के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता ने यह दुखद खबर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है। 
 

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actor Shailesh Lodha father is no more he share tragic news in emotional post
शैलेश लोढ़ा के पिता का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम अभिनेता शैलेश लोढ़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के पिता श्याम सिंह लोढ़ा ने जोधपुर में आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। शैलेश ने अपने पिता के निधन की खबर इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के साथ साझा की।

विज्ञापन

शैलेश लोढ़ा पर टूटा दुखों का पहाड़

पोस्ट के माध्यम से, शैलेश लोढ़ा ने अपने पिता के साथ अपने गहरे बंधन और अपने पिता के उनके जीवन पर पड़ने वाले महत्वपूर्ण प्रभाव को दर्शाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्याम पिछले डेढ़ महीने से बीमार थे और परिवार की लाख कोशिशों के बावजूद उन्होंने बीमारी के कारण दम तोड़ दिया। हेलेश ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'मैं जो भी हूं, आपकी परछाई हूं। आज, जबकि सूरज ने दुनिया को रोशन कर दिया, मेरे जीवन में अंधेरा छा गया। पापा ने हमें छोड़ दिया है।'

विज्ञापन


Khel Khel Mein Box Office Collection Day 15: एक करोड़ के लिए भी तरस रही 'खेल खेल में', जानें 15वें दिन की कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shailesh Lodha (@iamshaileshlodha)


पिता को याद कर भावुक हुए अभिनेता 

शैलेश लोढ़ा ने अपने दुख और अपने खालीपन को साझा किया। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शब्द उनके दर्द को पूरी तरह से व्यक्त नहीं कर सकते। भारी मन से, शैलेश ने अपने पिता से आखिरी बार उन्हें 'बबलू' कहकर बुलाने को कहा, जो उनके बीच के गहरे बंधन और प्यार को उजागर करता है। शैलेश लोढ़ा के मृतक पिता का अंतिम संस्कार जोधपुर के शिवांची गेट श्मशान घाट पर किया गया।

Mollywood Me Too: अभिनेता एम. मुकेश को दुष्कर्म मामले में मिली राहत, कोर्ट ने कहा- भागने की कोई संभावना नहीं

शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता की भूमिका निभाकर जीते दिल

शैलेश सिटकॉम में तारक मेहता की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय हैं। हालांकि, मेकर्स के साथ चल रहे झगड़े के चलते अभिनेता ने शो छोड़ दिया था। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 15 साल से सफलतापूर्वक चल रहा है। शो में दिलीप जोशी जेठालाल का किरदार निभाते हैं। दिशा वकानी दया का किरदार निभाती थीं। हालांकि, अब वह शो का हिस्सा नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed