फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Malayalam actor Mukesh gets court relief against arrest in assaulted case in mollywood me too case

Mollywood Me Too: अभिनेता एम. मुकेश को दुष्कर्म मामले में मिली राहत, कोर्ट ने कहा- भागने की कोई संभावना नहीं

Thu, 29 Aug 2024 07:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 29 Aug 2024 07:03 PM IST
सार

यहां के प्रधान सत्र न्यायालय ने मुकेश को अंतरिम राहत देते हुए कहा कि अभिनेता के कानून से भागने की संभावना कम है। अदालत ने अपने आदेश में कहा, "स्थिति को ध्यान में रखते हुए कि कानून के चंगुल से भागने की कोई संभावना नहीं है।"

विज्ञापन
Malayalam actor Mukesh gets court relief against arrest in assaulted case in mollywood me too case
एम मुकेश - फोटो : इंस्टाग्राम/एम मुकेश

विस्तार

स्थानीय अदालत ने गुरुवार को दुष्कर्म के आरोपी अभिनेता-राजनेता एम मुकेश को गिरफ्तारी से राहत देते हुए पुलिस को तीन सितंबर तक उन्हें गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया। कोल्लम से सीपीआई विधायक एम मुकेश ने पहले ही दिन में अग्रिम जमानत की मांग करते हुए अदालत का रुख किया था, जब केरल पुलिस ने 28 अगस्त को एक महिला अभिनेता के आरोप के बाद उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


मुकेश को मिली अंतरिम जमानत
यहां के प्रधान सत्र न्यायालय ने मुकेश को अंतरिम राहत देते हुए कहा कि अभिनेता के कानून से भागने की संभावना कम है। अदालत ने अपने आदेश में कहा, "स्थिति को ध्यान में रखते हुए कि कानून के चंगुल से भागने की कोई संभावना नहीं है। आईओ (जांच अधिकारी) को निर्देश दिया जाता है कि याचिकाकर्ता को 3/9/24 तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।"
विज्ञापन


अभिनेता ने दावे को बताया गलत
बुधवार रात कोच्चि शहर के मरदु पुलिस स्टेशन में मुकेश के खिलाफ आईपीसी 376 (बलात्कार) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। अपनी अग्रिम जमानत याचिका में अभिनेता ने दावा किया कि पीड़िता द्वारा उनके खिलाफ दिया गया बयान गलत इरादे से दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि यह मामला गलत इरादे से और उनके राजनीतिक और फिल्मी करियर को खराब करने के लिए दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपों के चंगुल में फंसे हैं एम मुकेश
बता दें कि अग्रिम जमानत ऐसे समय में आई जब विपक्ष विधायक के रूप में मुकेश के इस्तीफे की मांग कर रहा था। मुकेश, जयसूर्या और सिद्दीकी सहित मलयालम सिनेमा के जाने-माने नामों पर पुलिस ने एक महिला सहकर्मी के साथ रेप और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है, जिन्होंने न्यायमूर्ति के हेमा समिति के निष्कर्षों के सार्वजनिक होने के बाद आरोप लगाया था। समिति ने मलयालम उद्योग में महिला पेशेवरों के साथ दुर्व्यवहार और शोषण के मामलों का खुलासा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed