{"_id":"61bb07a607c8ed5a7b689c67","slug":"sushant-singh-rajput-sister-shweta-singh-kirti-wishes-ankita-on-her-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ankita Lokhande Vicky Jain: सुशांत राजपूत की बहन श्वेता ने अंकिता लोखंडे को दी शादी की बधाई, लिखी यह बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Ankita Lokhande Vicky Jain: सुशांत राजपूत की बहन श्वेता ने अंकिता लोखंडे को दी शादी की बधाई, लिखी यह बात
Thu, 16 Dec 2021 03:03 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 16 Dec 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
- फोटो : Ankita Lokhande instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन ने शादी कर ली है। अंकिता और विक्की 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। इस कपल के सात फेरे लेते ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया है। अंकिता और विक्की को सेलेब्स से लेकर उनके फैंस तक खूब बधाई दे रहे हैं। वहीं, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने भी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को बधाई दी है।
विज्ञापन
सुशांत राजपूत की बहन ने दिया अंकिता-विक्की को आशीर्वाद
दिवंगत एक्टर सुशांत राजपूत की बहन श्वेता ने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को आशीर्वाद दिया है।उन्होंने अंकिता लोखंडे की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, मुबारक हो। न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद। श्वेता। दरअसल, एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने शादी के बाद विक्की जैन के साथ अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, प्यार में धैर्य है, लेकिन हम दोनों में नहीं। अब हम ऑफिशली मिस्टर और मिसेज जैन हैं। अंकिता लाखंडे के इस पोस्ट पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। उन्हें पूजा गौर से लेकर मौनी रॉय, कुशाल टंडन समेत कई मशहूर हस्तियोंं ने शादी की बधाई दी है। इसी पोस्ट के नीचे सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी टिप्पणी करते हुए बधाई दी। गौरतलब है कि विक्की जैन को डेट करने से पहले अंकिता और सुशांत सिंह भी रिश्ते में थे। हालांकि साल 2016 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गये। साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया था। उस वक्त अंकिता लोखंडे, सुशांत राजपूत के परिवार के साथ खड़ी हुई थी।