फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sugandha Mishra return in dance plus season five

डांस प्लस में होगी सुरसुरी भाभी की वापसी, गुदगुदाती बातों से दर्शकों का करेंगी मनोरंजन

Fri, 03 Jan 2020 06:03 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 03 Jan 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
Sugandha Mishra return in dance plus season five
Sugandha Mishra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

टीवी के डांस रियलिटी शो डांस प्लस के पांचवे सीजन में इस हफ्ते खूबसूरत कॉमेडियन और इस शो की पूर्व होस्ट सुगंधा मिश्रा होस्ट के रूप में वापसी करने वाली हैं। वह शो के प्रतिभाशाली कप्तान धर्मेश येलांदे की गर्लफ्रेंड हैं। साथ ही वह शो की पूर्व होस्ट होने के नाते प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन भी करेंगी।

विज्ञापन

Sugandha Mishra return in dance plus season five
Sugandha Mishra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इससे पहले शो की मेजबान बनकर सुगंधा मिश्रा ने 'सुरसुरी भाभी ’के किरदार में अपनी दिलकश अदाओं और चुटीले जोक्स से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। पांचवें सीजन के लिए वह पूरी तरह से अलग अवतार में नजर आईं। डांस प्लस के मंच पर सुरसुरी भाभी को एक खूबसूरत लाल रंग की साड़ी और उसके साथ झिलमिलाते ब्लाउज के साथ देखा गया। उनके हॉट और खूबसूरत लुक ने सबको चौंका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sugandha Mishra return in dance plus season five
Sugandha Mishra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

मंच पर सुगंधा की शानदार एंट्री पर शो के चुलबुले होस्ट राघव जुयाल ने मजे लेते हुए खुलासा किया कि सुगंधा इस शो में एक उद्देश्य के साथ वापस आ रही है।  इसके अलावा, शो के जज रेमो डिसूजा ने बताया किया कि शो के लोकप्रिय कप्तान धर्मेश एक लंबे समय से अपनी हॉट गर्लफ्रेंड को शो में वापस लाना चाहते थे। और, सुरसुरी भाभी कोई और नहीं बल्कि कप्तान 'धर्मेश' की गर्लफ्रेंड हैं। बता दें सुगंधा मिश्रा लंबे समय तक द कपिल शर्मा शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं। सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के आपसी झगड़े के साथ ही सुगंधा ने वह शो छोड़ दिया था।

संजय खान ने सरेआम की थी जीनत अमान की थी पिटाई, खून से लथपथ होने के बाद भी किसी ने नहीं बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed