Sudha Chandran Viral Video: सुधा चंद्रन पर माता चढ़ीं, संभालना हुआ मुश्किल; देखें वायरल वीडियो
Viral Video: सुधा चंद्रन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुधा को देखकर लग रहा है कि उन्हें संभालना बेहद मुश्किल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुधा चंद्रन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में सुधा को कई लोग एक साथ पकड़े नजर आ रहे हैं। यह किसी फिल्म या फिर टीवी सीरियल की शूटिंग नहीं है बल्कि यह वीडियो माता की चौकी के दौरान का है। सुधा की हालत देखकर लग रहा है कि जैसे उन पर माता चढ़ गई है और वह खुद को कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं। इस वीडियो में सुधा को सभी शांत करने की कोशिश कर रहे हैं और वहां पर मौजूद सभी के लिए उनको संभालना मुश्किल हो रहा है।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने ‘नागिन,’ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी,’ ‘कस्तूरी’ और ‘कहीं किसी रोज’ जैसे सीरियल में अपने किरदार से घर-घर में जगह बनाई है। वह एक शानदार डांसर हैं। उन्होंने 3 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था। सुधा चंद्रन ने एक दुर्घटना में अपना पैर खोने के बाद कृत्रिम पैर के सहारे भरतनाट्यम नृत्यांगना और अभिनेत्री के रूप में वापसी की। उन्होंने अपनी ही कहानी पर बनी फिल्म 'मयूरी' और बाद में हिंदी रीमेक 'नाचे मयूरी' से अभिनय किया। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' की सफलता के बीच सारा अर्जुन ने शेयर किया अपने खास 'धुरंधरों' के बारे में पोस्ट, लिखा- 'मेरे सबसे...'..