Jaadu Teri Nazar: स्टार प्लस पर आया 'डायन का मौसम', कैसा है 'जादू तेरी नजर' का पहला एपिसोड?
Jaadu Teri Nazar: स्टार प्लस पर हाल ही में लॉन्च हुए सुपरनैचुरल शो 'जादू तेरी नजर' का पहला एपिसोड दर्शकों के लिए प्रसारित किया गया। आइए जानते हैं कि इसमें लोगों के लिए क्या खास था?
विस्तार
शाम 7.59 बजे का रहस्य अब खुल चुका है। स्टार प्लस का नया सुपरनैचुरल शो 'जादू तेरी नजर' दर्शकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है। चैनल ने इस शो की शुरुआत से पहले कुछ रहस्यमयी टीजर और वीडियो के जरिए दर्शकों में उत्सुकता बढ़ाई थी। अब शो का पहला एपिसोड प्रसारित हो चुका है।
इस शो के पहले एपिसोड में श्रेनु पारिख के भयावह किरदार को पेश किया गया है, जो एक डायन (चुड़ैल) के रूप में दिखाई देती हैं। श्रेनु का किरदार काली शक्तियों से भरपूर है। वह एक बच्चे को जन्म देती हैं। उसके अंदर भी इसी तरह के गुण होते हैं। श्रेनु के किरदार की योजना इस बच्चे के जरिए अपने खतरनाक उद्देश्यों को पूरा करने की है। इसके जरिए ही कहानी में और भी सस्पेंस और ड्रामा लाने की कोशिश शो के मेकर्स करेंगे।
Period Drama Films: क्रूर खिलजी से लेकर लुटेरे अब्दाली तक, बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने निभाए शासकों के किरदार
इसके अलावा पहले एपिसोड में एक और महिला का किरदार भी सामने आता है जो एक लड़की को जन्म देती है। इस घटनाक्रम से कहानी में और रहस्य पैदा करने का प्रयास किया गया है। शो का पहला एपिसोड दर्शकों के सामने पेश किया जा चुका है।
वहीं, अब अगले एपिसोड शो में और भी दिलचस्प ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिल सकते हैं। अब देखना यह होगा कि स्टार प्लस का यह शो दर्शकों को जादू से बांधे रखने में कामयाब हो पाता है या नहीं।