फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Star India to LIFE Ok, Now rename as Star Bharat, Its a New Beginning

‘स्टार वन’ फिर ‘लाइफ ओके’ और अब ‘स्टार भारत, क्या बदलेगी किस्मत?

Sat, 26 Aug 2017 03:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sat, 26 Aug 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
Star India to LIFE Ok, Now rename as Star Bharat, Its a New Beginning
स्टार भारत - फोटो : Star Bharat
हिंदी भाषी टेलीविजन दर्शकों के सामने 28 अगस्त से आ रहा है नया एंटरटेनमेंट चैनल। चैनल का नाम है ‘स्टार भारत’। ये चैनल ‘स्टार इंडिया’ ग्रुप का है, जो ‘लाइफ ओके’ चैनल की जगह लेगा। इस चैनल की प्रोग्रामिंग बिल्कुल अलग तरह से की गई है। ‘लाइफ ओके’ चैनल का इकलौता शो जो इस चैनल पर भी चलेगा, वो है ‘सावधान इंडिया’। ये शो पूरी तरह से क्राइम बेस्ड शो है, जो मनोरंजक ढंग से हालिया घटनाओं को फिक्शन के साथ दिखाता है, साथ ही समाज को अपने आस पास की संदिग्ध गतिविधियों से सावधान भी करता है।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा बाबा रामदेव का रियलिटी शो, ये एक्टर होगा पहला गेस्ट
विज्ञापन


‘स्टार भारत’ शो से ही बाबा रामदेव का रियलिटी शो ‘ओम शांति ओम’ भी लांच हो रहा है। इससे कई बड़े सितारे जुड़े हुए हैं। इस चैनल पर ‘आयुष्मान भव:’, ‘क्या हाल, मिस्टर पांचाल’, ‘निमकी मुखिया’, ‘साम, दाम, दंड, भेद’ जैसे अलग टेस्ट के शो भी लांच हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘स्टार भारत’ चैनल यूथ को ध्यान में रखकर लांच किया जा रहा है। हालांकि इस चैनल पर सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजक प्रोग्राम लाए जा रहे हैं।


‘स्टार भारत’ चैनल सभी केबल, डीटीएच व अन्य प्रसारण माध्यमों पर ‘लाइफ ओके’ की जगह लेगा। दरअसल, ‘लाइफ ओके’ चैनल काफी कोशिशों के बाद भी टीआरपी चार्ट में ऊपर चढ़ने में नाकाम साबित हो रहा था। हालांकि ‘लाइफ ओके’ की रीच अच्छी थी, पर वो टीआरपी में कन्वर्ट नहीं हो रही थी। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए ‘स्टार भारत’ चैनल की लांचिंग की गई है।

‘स्टार भारत’ चैनल ‘स्टार इंडिया’ का चैनल है, जो 21st सेंचुरी फॉक्स ग्रुप का है। इस ग्रुप के कई अन्य चैनल भी हैं। ‘स्टार ग्रुप’ के चैनलों में ‘स्टार प्लस’, ‘स्टार उत्सव’, ‘स्टार गोल्ड’, ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के साथ ही दर्जनों रीजनल चैनल भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed