{"_id":"575021d54f1c1b7d2f108af1","slug":"special-show-in-tv-serial-tarak-mehta-ka-ulta-chasma","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पहली बार सगाई की धूम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पहली बार सगाई की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 02 Jun 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के गोकुलधाम सोसाइटी में पहली बार शादी का माहौल बनने जा रहा है, जी हाँ पहलीबार शहनाई की गूंज सुनाई देंगी, क्योकि शादी का पहला चरण यानि की सगाई की तैयारी जो शुरू हो गई है। तारक मेहता शो का सबसे अनोखा प्यार करने वाले जोड़ा यानि की बाघा और बावरी आखिरकार सगाई के बंधन में बंधने जा रहे है और इस सगाई का बीडा जेठालाल और उनके परिवार ने अपने कंधे पर उठाया है। इसलिए जेठालाल, बावरी के माता-पिता के सामने बाघा के कर्मचारी बनेंगे और दयाबेन बाघा की बहन बनेगी ।
विज्ञापन
इस पर असित कुमार मोदी का कहना है की "काफी समय से चल रहे प्रेम प्रसंग को हमने सोचा क्यों ना एक बंधन में बाँध दिया जाए, बस अब बाघा और बावरी की सगाई बड़े ही धूम धाम से होगी।"
विज्ञापन
बाघा और बावरी की सगाई पर उनके मालिक जेठालाल भी बहुत खुश है जेठालाल यानि दिलीप जोशी का कहना है की" यह बहुत ही ख़ुशी की बात है की आखिरकार शादी -ब्याह से जुड़ा कार्यक्रम हमारे सोसाइटी में होने जा रहा है । मुझे बहुत ख़ुशी है की दोनों कि सगाई हो रही है, ऐसे ही सदैव दोनों एक दूसरे को प्यार करते रहे और उनके ख़ुशी के आगे मेरा यह योगदान कुछ नहीं है।"
विज्ञापन